- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Video Of The Murder Of Amu Teacher Rao Danish Surfaced After Shooting It Was Checked Whether He Was Dead Or Not
AMU में शिक्षक राव दानिश की हत्या का वीडियो आया सामने, गोलियां मारने के बाद देखा मरा है या नहीं
- Written By: रंजन कुमार
AMU News: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर शिक्षक दानिश को गोली मारने सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में अपराधी शिक्षक को 6 गोली मारते दिख रहा है। वैसे, वीडियो में चेहरा नहीं दिख रहा है।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पहुंची पुलिस। इमेज-सोशल मीडिया
AMU CCTV Footage: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) कैंपस में कंप्यूटर शिक्षक राव दानिश को गोली मारने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में हत्यारा शिक्षक को 6 गोलियां मारता है। गोलियां मारने वाला शख्स शिक्षक को झुककर देखता भी है। फिर वह कुछ देर तक रुककर उनकी मौत को कन्फर्म करता है और फिर घटनास्थल से भाग जाता है।
सीसीटीवी फुटेज काफी धुंधला है। इसमें इतना जरूर दिख रहा कि जैसे ही दानिश पर पहली गोली चली उनके साथ टहल रहे शख्स वहां से भाग रहे हैं। आसपास के लोग भी वहां से भाग रहे हैं। एक मिनट 3 सेकेंड के इस फुटेज में ये साफ पता चल रहा कि अपराधी राव दानिश को मारने के इरादे से ही आए थे।
गोलियां चलते ही मची अफरातफरी
राव दानिश अली को जैसे गोली लगी, वो गिर गए। इसके बाद पीछे से आए हत्यारे ने एक के बाद एक 6 गोलियां मारते दिख रहे हैं। इसके बाद वो कुछ देर तक रुककर इंतजार भी करते हैं। जब एक अपराधी को यकीन हो गया कि राव दानिश अली की मौत हो गई तो फिर वो वहां से भागता है।
सम्बंधित ख़बरें
Bashir Badr Death: जब अपनी ही लिखी शायरी भूल गए थे बशीर बद्र, मेरठ दंगों ने छीन लिया सबकुछ, फिर…
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
BJP में अब करंट नहीं रहा… बिजली संकट पर सीएम योगी और अखिलेश यादव में जुबानी जंग, किसने क्या कहा?
24 दिसंबर की रात शिक्षक की कर दी गई थी हत्या
गौरतलब है कि राव दानिश कैंपस स्थित एबीके हाईस्कूल में 11 साल से बतौर कंप्यूटर शिक्षक पढ़ा रहे थे। छात्रों और सहयोगियों के बीच उनकी पहचान शांत और अनुशासित टीचर के रूप में थी। राव दानिश के ससुर कांग्रेस के पूर्व विधायक हैं। परिवार वालों ने भी राव दानिश की किसी से रंजिश से इनकार किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। एएमयू कैंपस में एक शिक्षक की हत्या के बाद काफी डर का माहौल है। पुलिस ने राव दानिश के हत्यारे को पकड़ने के लिए 6 टीमें बनाई हैं। सभी टीमें आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हैं।
AMU में शिक्षक राव दानिश की हत्या का CCTV फुटेज…#AMU #CrimeNews #BreakingNews #TeacherMurder #UPNews pic.twitter.com/DfSRoMlb5e — ranjan kumar (@ran_db7654) December 26, 2025
यह भी पढ़ें: AMU परिसर में मुस्लिम टीचर की सनसनीखेज हत्या, ‘अब तो मुझे पहचानोगे’ कहकर सिर में दागीं गोलियां
हज पर जाने वाले थे दानिश
हज के लिए जाने से दो दिन पहले उनकी हत्या कर दी गई। हत्या के कारण अब तक साफ नहीं हुए हैं। यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने बताया कि कैंपस के सभी गेटों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सिक्योरिटी को लेकर और जो उचित कदम उठाने होंगे, उन्हें अमल में लाया जाएगा। इस संबंध में एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने कहा है कि शिकायत के आधार पर एक केस दर्ज किया गया है।
Video of the murder of amu teacher rao danish surfaced after shooting it was checked whether he was dead or not
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: 3 साल 8 दिन का कार्यकाल…और अब इस्तीफा, कलह और कुर्सी की खींचतान में उलझकर रह गए सिद्धारमैया?
May 28, 2026 | 09:01 PMलक्ष्मी रतन शुक्ला बने रहेंगे बंगाल टीम के हेड कोच, मनोज तिवारी, साहा और मजूमदार को मिली बड़ी जिम्मेदारी
May 28, 2026 | 09:00 PMबज गई खतरे की घंटी! 2031 से पहले टूटेंगे गर्मी के सारे रिकॉर्ड, WMO ने जारी की डरावनी चेतावनी
May 28, 2026 | 08:53 PMसिर पर गहरे घाव और गले पर निशान, सागर के जंगल में तेंदुए की रहस्यमयी मौत! दूसरे तेंदुए से खूनी संघर्ष की आशंका
May 28, 2026 | 08:50 PMसावधान! बाल विवाह में गए मेहमानों और पुरोहितों पर भी होगी FIR; अदिति तटकरे ने दी कड़ी चेतावनी
May 28, 2026 | 08:45 PMठाणे अस्पताल में बेड नहीं मिलने से कांग्रेस नेता की पत्नी की मौत, मचा बवाल-विरोध प्रदर्शन
May 28, 2026 | 08:32 PMसावरकर के विज्ञानवाद और राजनीति पर राज ठाकरे का तंज; बीजेपी का पलटवार कौन फैलाता है प्रांतवाद?
May 28, 2026 | 08:32 PMवीडियो गैलरी

यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM












