Varanasi: तेज नक्शा स्वीकृति और भूखंड नीलामी से चमकी वीडीए की किस्मत, 8 महीनों में 358 करोड़ का रिकॉर्ड कमाई
Varanasi Development Authority: वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने नवंबर 2025 से जून 2026 के बीच रिकॉर्ड ₹358 करोड़ का राजस्व अर्जित किया। बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था को इस उपलब्धि की प्रमुख वजह बताया।
- Reported By: धर्मेंद्र कुमार चौबे | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
रिपोर्ट (सोर्स-सोशल मीडिया)
Varanasi Development Authority Land Auction: वाराणसी विकास प्राधिकरण यानी वीडीए ने महज़ आठ महीनों में आय का नया रिकॉर्ड बनाते हुए ₹358 करोड़ की कमाई दर्ज की है। नवम्बर 2025 से जून 2026 तक की यह उपलब्धि न सिर्फ प्राधिकरण की आर्थिक मजबूती को दर्शाती है, बल्कि बदलती कार्यशैली और पारदर्शी प्रशासन की भी मिसाल बनकर सामने आई है।
मार्च 2026 में सबसे अधिक राजस्व प्राप्त हुआ
आंकड़ों पर नज़र डालें तो नवम्बर 2025 में ₹14.39 करोड़ से शुरुआत हुई। इसके बाद दिसम्बर में ₹22.07 करोड़, जनवरी में ₹37.65 करोड़, फरवरी में ₹43.16 करोड़ की आय हुई। मार्च 2026 में सबसे अधिक ₹83.68 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। अप्रैल में ₹64.04 करोड़, मई में ₹45.38 करोड़ और जून में ₹48 करोड़ की आय दर्ज की गई।
नक्शे पास कराने की प्रक्रिया को बेहद आसान और तेज़ बनाया
वीडीए की इस सफलता के पीछे दो बड़े कारण बताए जा रहे हैं। पहला, भवन निर्माण के नक्शे पास कराने की प्रक्रिया को बेहद आसान और तेज़ बनाया गया है। अब नक्शा सिर्फ 7 से 15 दिनों के भीतर स्वीकृत हो रहा है। इससे लोगों का भरोसा बढ़ा और बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वेच्छा से अपने नक्शे पास कराए। इसी मद से वीडीए को ₹104.61 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
धूमधाम से मनाया गया श्री राधा दामोदर मंदिर का जलयात्रा महोत्सव, सप्त पवित्र नदियों के जल से हुआ महाअभिषेक
फाफामऊ कोल्ड स्टोरेज हादसा: 7 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, अवैध संपत्ति होगी जब्त
कानपुर: गोलू हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर फूटा गुस्सा, महाराजपुर थाने का घेराव
काशी विश्वनाथ धाम पहुंचीं डिंपल यादव: मंगला आरती में हुई शामिल, अखिलेश यादव के स्वास्थ्य के लिए की प्रार्थना
यह भी पढ़ें- काशी विश्वनाथ धाम पहुंचीं डिंपल यादव: मंगला आरती में हुई शामिल, अखिलेश यादव के स्वास्थ्य के लिए की प्रार्थना
लंबे समय से खाली पड़ी जमीनों की पारदर्शी नीलामी
दूसरी बड़ी वजह रही अवैध कब्जों से मुक्त कराई गई और लंबे समय से खाली पड़ी जमीनों की पारदर्शी नीलामी। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन भूखंडों की खुली बोली लगाई गई, जिससे सम्पत्ति अनुभाग को ₹108.64 करोड़ की आय हुई। वहीं अन्य विभिन्न मदों से ₹87.15 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ।
29 जून 2026 को आयोजित वीडीए की 134वीं बोर्ड बैठक में इस ऐतिहासिक उपलब्धि की विशेष सराहना की गई। बोर्ड ने उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा के नेतृत्व में पूरी टीम के कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसे नई कार्यसंस्कृति और पारदर्शी प्रशासन का परिणाम बताया।
कुल मिलाकर, वीडीए की यह उपलब्धि साबित करती है कि ईमानदार नीयत, तेज़ निर्णय और पारदर्शी व्यवस्था के बल पर सरकारी संस्थाएं भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं। इसका सीधा लाभ वाराणसी के सुनियोजित विकास और नागरिकों को मिलने वाली बेहतर सुविधाओं के रूप में दिखाई देगा।
