Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 30 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

धूमधाम से मनाया गया श्री राधा दामोदर मंदिर का जलयात्रा महोत्सव, सप्त पवित्र नदियों के जल से हुआ महाअभिषेक

Vrindavan Sri Radha Damodar Temple: वृंदावन के श्री राधा दामोदर मंदिर में ज्येष्ठ मास के अवसर पर जलयात्रा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। सप्त पवित्र नदियों के जल से महाअभिषेक किया गया।

  • Reported By: मोहन श्याम शर्मा | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jun 30, 2026 | 07:34 PM

ठाकुर श्री राधा दामोदर लाल (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Vrindavan Sri Radha Damodar Temple Jal Yatra Festival: वृंदावन में ब्रज की प्राचीन वैष्णव परंपरा के अनुरूप नगर के सप्त देवालयों में प्रमुख श्री राधा दामोदर मंदिर में ज्येष्ठ मास के पावन अवसर पर जलयात्रा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। भीषण ग्रीष्म ऋतु में ठाकुर श्री राधा दामोदर लाल को शीतलता प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस दिव्य उत्सव में देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

क्यों मनाया जाता है जलयात्रा महोत्सव

मंदिर के सेवायत निताई गोस्वामी ने बताया कि यह महोत्सव मंदिर के सेवायत आचार्य तरुण गोस्वामी महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि ब्रज में ठाकुर जी को साक्षात जीवंत स्वरूप मानकर उनकी सेवा की जाती है। इसी भाव के अनुरूप ज्येष्ठ मास की प्रचंड गर्मी में भगवान को शीतलता एवं सुख प्रदान करने के लिए प्रतिवर्ष जलयात्रा उत्सव का आयोजन किया जाता है।

आकर्षक जल फव्वारों से होती है सजावट

उत्सव के अंतर्गत मंदिर परिसर एवं गर्भगृह को विशेष रूप से शीतल वातावरण प्रदान करने के लिए आकर्षक जल फव्वारों से सजाया गया। फव्वारों से गिरती जलधाराओं ने पूरे मंदिर परिसर को मनोहारी और भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।

सम्बंधित ख़बरें

अमरनाथ गुफा का ऐसा रहस्य, जिसे जानकर आज भी हैरान रह जाते हैं लोग! आखिर क्यों बदलता है हिमलिंग का आकार?

तीन लोग साथ हों तो काम क्यों टालते हैं बड़े-बुजुर्ग? जानिए ‘तीन तिगाड़ा’ वाली मान्यता का असली कारण

Varanasi: तेज नक्शा स्वीकृति और भूखंड नीलामी से चमकी वीडीए की किस्मत, 8 महीनों में 358 करोड़ का रिकॉर्ड कमाई

सावन आने से पहले घर में छिपी ये 5 चीजें बदल सकती हैं आपकी किस्मत! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

यह भी पढ़ें- सावन आने से पहले घर में छिपी ये 5 चीजें बदल सकती हैं आपकी किस्मत! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

जलयात्रा महोत्सव का प्रमुख आकर्षण ठाकुर श्री राधा दामोदर लाल का दिव्य महाअभिषेक रहा। वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य सेवायत आचार्यों ने ठाकुर जी का भारत की सप्त पवित्र नदियों के जल से अभिषेक किया। इसके पश्चात मौसमी फलों के रस, केवड़ा, गुलाब जल तथा शीतलता प्रदान करने वाली आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से युक्त पवित्र जल से भगवान का अभिषेक संपन्न कराया गया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर “राधा दामोदर लाल की जय” एवं “राधे-राधे” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

श्री राधा दामोदर लाल की अलौकिक छवि के दर्शन कर भावविभोर हो उठे श्रद्धालु

महाअभिषेक के उपरांत ठाकुर जी के समक्ष रंग-बिरंगे सुगंधित देशी-विदेशी पुष्पों एवं हरित लताओं से सुसज्जित भव्य फूल बंगला सजाया गया। इस दिव्य श्रृंगार में विराजमान ठाकुर श्री राधा दामोदर लाल की अलौकिक छवि के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

इस अवसर पर ठाकुर जी को सत्तू, आम का पना, चंदन का शरबत एवं विभिन्न मौसमी फलों का शीतल भोग अर्पित किया गया। तत्पश्चात यही प्रसाद मंदिर में उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं के मध्य वितरित किया गया।

सेवायतों ने बताया कि ब्रज की यह सेवा परंपरा सदियों से चली आ रही है, जिसमें भगवान की सेवा एक जीवंत एवं आत्मीय भाव से की जाती है। जलयात्रा महोत्सव इसी सनातन परंपरा का अनुपम उदाहरण है, जो भक्त और भगवान के मधुर एवं प्रेमपूर्ण संबंध का सजीव प्रतीक माना जाता है।

Vrindavan celebrates shri radha damodar temple jal yatra festival grand abhishek

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2026 | 05:46 PM

Topics:  

  • Mathura
  • Religion News
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.