धर्मेंद्र कुमार चौबे

मैं धर्मेंद्र कुमार चौबे पत्रकारिता जगत में लगभग 19 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखता हू। हमने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और बाद में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सक्रिय भूमिका निभाई। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया, जिनमें जंतरंत्र टीवी, नेटवर्क 10 न्यूज़, न्यूज़1वन इंडिया, ज़ी मीडिया, टीवी-24 प्रमुख हैं। वर्तमान में वे पिछले पांच वर्षों से जनता टीवी–हरिभूमि समूह में कार्यरत हैं। लंबे पत्रकारिता जीवन में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व की अनेक घटनाओं की रिपोर्टिंग की है। मैंने जापान, फ्रांस और इटली सहित कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों एवं विशिष्ट विदेशी प्रतिनिधिमंडलों की यात्राओं को कवर किया है। वर्ष 2014 से 2026 तक भारत के प्रधानमंत्री की 57 से अधिक यात्राओं और कार्यक्रमों की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। मैंने अब तक 200 से अधिक विशेष (स्पेशल) स्टोरी और खोजपरक रिपोर्टें तैयार की हैं। वाराणसी से प्रसारित होने वाले एनआरसी कार्यक्रम के लिए हमने लगातार कई महीनों तक विशेष रिपोर्टिंग की। इसके अलावा राजनीति, प्रशासन, विकास, धर्म-संस्कृति, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर मेरी रिपोर्टिंग को व्यापक सराहना मिली है। तथ्यों पर आधारित निष्पक्ष पत्रकारिता, जमीनी रिपोर्टिंग और जनसरोकार के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना उनकी पेशेवर पहचान है। अपने अनुभव, विश्वसनीयता और समर्पण के बल पर उन्होंने मीडिया जगत में एक सशक्त एवं सम्मानित पत्रकार के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है।
Connect:
धर्मेंद्र कुमार चौबे
और पढ़ें
Navbharat Live
navbharatlive.com