काशी विश्वनाथ धाम पहुंचीं डिंपल यादव: मंगला आरती में हुई शामिल, अखिलेश यादव के स्वास्थ्य के लिए की प्रार्थना

Dimple Yadav In Varanasi: सांसद डिंपल यादव ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में मंगला आरती में भाग लेकर बाबा विश्वनाथ का पूजन किया। उन्होंने अखिलेश के अच्छे स्वास्थ्य के साथ प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
Dimple Yadav Attends Mangala Aarti at Kashi Vishwanath Temple,
डिंपल यादव (सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Dimple Yadav Kashi Vishwanath Dham Visit: धर्मनगरी वाराणसी में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने अपने परिवार के साथ श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर प्रातःकालीन प्रसिद्ध मंगला आरती में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने पूरे श्रद्धा भाव से बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सांसद डिंपल यादव ने भगवान शिव से अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा के उनके संकल्प को निरंतर शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही प्रदेश और देश में सुख, शांति, समृद्धि तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की भी कामना की।

बाबा विश्वनाथ के जयकारों से गूंज उठा पूरा परिसर

मंगला आरती के दिव्य और आध्यात्मिक वातावरण में डिंपल यादव पूरी श्रद्धा के साथ पूजा में शामिल हुईं। उनके मंदिर पहुंचने पर वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने भी उनका अभिवादन किया और बाबा विश्वनाथ के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

बनारसी मिठाई का लिया स्वाद

बता दें कि दर्शन के बाद डिंपल यादव ने अपने परिवार के साथ चौक स्थित एक प्रसिद्ध मिष्ठान की दुकान पर बनारसी मिठाई का स्वाद भी लिया। इस दौरान सपा के पूर्व पार्षद रंजना यादव और उनके पति मनीष यादव ने डिंपल यादव को अंग वस्त्र और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।

धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में लिया भाग

डिंपल यादव ने इस दौरान न केवल धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया बल्कि स्थानीय संस्कृति और परंपराओं में भी शामिल हुई। बता दें कि 1 जुलाई को अखिलेश यादव को जन्मदिन मनाया जाएगा। इसलिए माना जा रहा है कि उनके इस धार्मिक यात्रा का उद्देश्य अखिलेश के 52वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में बाबा विश्वनाथ दरबार में मत्था टेकना था। उनके इस न‍िजी धार्म‍िक यात्रा में केवल पर‍िवार के लोग ही शाम‍िल हुए।

इस दौरान डिंपल यादव के साथ उनकी मां चंपा रावत, बेटी अदिति, बेटा अर्जुन और अन्य परिवार के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एक साथ मंगलवार की भोर में बाबा विश्वनाथ धाम का दौरा भी किया। सांसद डिंपल यादव की यह आध्यात्मिक यात्रा राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ श्रद्धालुओं के बीच भी चर्चा का विषय बनी रही।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com