वाराणसी में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का भव्य समापन, सीएम योगी बोले-पीएम मोदी के नेतृत्व में बदली यूपी की तस्वीर

Seva Sankalp Bike Yatra: वडनगर से काशी तक यात्रा के बाद जगतपुर में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का भव्य समापन हुआ। सीएम योगी आदित्यनाथ, नितिन नबीन और हिमंता बिस्वा सरमा ने विशाल जनसभा को संबोधित किया।
Seva Sankalp Bike Yatra Concludes in Varanasi, Yogi Adityanath and Nitin Nabin Address Massive Rally
सीएम योगी आदित्यनाथ- नितिन नबीन(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Seva Sankalp Bike Yatra Varanasi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 वर्ष में बदली काशी व 10 वर्ष में बदले यूपी का आईना देशवासियों को दिखाया। वडनगर से काशी आए बाइकर्स व अतिथियों से संवाद करते हुए मेजबान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यूपी में 10 वर्ष पहले माफिया जहां खड़ा हो जाता था, वह जमीन उसकी हो जाती थी। जिस जमीन पर सपाई की नजर पड़ गई, वह उसकी हो जाती थी। सूर्यास्त के बाद बेटी बाहर नहीं निकल सकती थी, व्यापारी भय के साये में जीने को मजबूर थे। त्योहारों से पहले उपद्रव शुरू हो जाते थे। यूपी में अराजकता के तांडव की डरावनी तस्वीर दिखती थी, लेकिन पीएम मोदी के मार्गदर्शन में माफिया अब मिट्टी में मिल गए। विरासत के रूप में काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में राम मंदिर, मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर, भव्य-दिव्य कुंभ, मथुरा-वृंदावन की चहलपहल नए भारत के नए यूपी की पहचान बन गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात के वडनगर से काशी तक निकली बाइक सेवा यात्रा के समापन समारोह को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की मौजूदगी में संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने सेवा संकल्प अभियान पर मनमोहक रंगोली के समक्ष छात्राओं संग फोटो भी खिंचवाई। सेवा संकल्प पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई।

7 अक्टूबर 2001 को गुजरात की धरती पर हुआ करिश्माई नेतृत्व का आगमन

सीएम योगी ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात की धरती पर करिश्माई नेतृत्व का आगमन हुआ। उस समय गुजरात आपदा से त्रस्त था। भुज के भूकंप ने पूरे देश को कंपा दिया था। लोग गुजरात को लेकर चिंतित थे। उस दौरान मैंने भी गुजरात जाकर देखा कि कई महीने तक भूकंप के झटके आए। इसके बावजूद मोदी जी के करिश्माई नेतृत्व में गुजरात फिर उठ खड़ा हुआ।

Seva Sankalp Bike Yatra Concludes in Varanasi, Yogi Adityanath and Nitin Nabin Address Massive Rally
आगरा के रोहता में सनसनीखेज वारदात; युवक ने युवती को गोली मारकर खुद को भी मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

मोदी जी ने गुजरात को मॉडल स्टेट के रूप में चमकाया

सीएम योगी ने कहाकि तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी (अब प्रधानमंत्री) ने गुजरात को मॉडल स्टेट के रूप में चमकाया। उस दौरान कुछ लोगों ने दुस्साहस करते हुए उजड़े हुए गुजरात की सुरक्षा पर सेंध लगाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें मुंह की खानी पड़ी। ठीक उसी तरह आज पूरा भारत सुरक्षित, समृद्ध, वैश्विक मानचित्र पर ताकत के रूप में उभरा है।

सीएम योगी ने दी पीएम मोदी को बधाई

मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के सफलतम 25 वर्ष पूरे होने पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों की तरफ से पीएम मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूरा भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के अहर्निश कार्यकाल को उत्सव के रूप में मना रहा है। मेजबान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी की जन्मभूमि वडनगर से कर्मभूमि वाराणसी में आए अतिथियों का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के विकसित व आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना तब पूरी होगी, जब हर जनपद, कस्बा, गांव, राज्य प्रयास करते हुए आत्मनिर्भर व विकसित होने की संकल्पना को पूरा कर सके।

‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना का अहसास करा रही यात्रा

सीएम योगी ने कहा कि वडनगर से काशी की यह यात्रा पीएम के 25 वर्ष के सेवा संकल्पों का अभिनंदन करने का अवसर है। यह यात्रा पीएम मोदी के ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना का भी अहसास करा रही है। काशी विश्वनाथ से मां गंगा का जल लेकर हाटकेश्वर महादेव और गुजरात की नदियों का जल भगवान विश्वनाथ को समर्पित करने 10 राज्यों से होते हुए गर्मी, बरसात व अन्य परिस्थितियों का सामना करते हुए बाइकर्स काशी की धरा पर आए हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में अभियान ने प्राप्त की ऊंचाई

सीएम योगी ने विश्वास जताया कि युवाओं की ऊर्जा भारत को 2047 तक विकसित करने के लिए लगेगी। उन्होंने कहाकि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान का जो कार्यक्रम तय किया है, वह ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। सीएम योगी ने युवाओं से अपील की कि राष्ट्रीय अध्य़क्ष का संदेश लेकर आगामी कार्यक्रमों के लिए खुद को तैयार करें।

Seva Sankalp Bike Yatra Concludes in Varanasi, Yogi Adityanath and Nitin Nabin Address Massive Rally
17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

कार्यकर्ताओं के साहस और निष्ठा की सराहना

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने यात्रा में शामिल युवाओं व कार्यकर्ताओं के साहस और निष्ठा की सराहना की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वडनगर से काशी तक का यह मार्ग चुनौतीपूर्ण था और सुरक्षा को लेकर प्रारंभिक चिंताएं थीं, लेकिन कार्यकर्ताओं के अटूट संकल्प और उत्साह के सामने हर बाधा आसान हो गई। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का जीवन हम कार्यकर्ताओं को राष्ट्रसेवा और जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।

हिमंता बिस्वा सरमा ने विश्वनाथ को माँ कामाख्या की धरती से किया प्रणाम

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने कार्यक्रम को हर हर महादेव के उद्घोष से उद्घोषित किया। उन्होंने बाबा विश्वनाथ को माँ कामाख्या की धरती से प्रणाम किया। उन्होंने कहा आज का दिन बहुत बड़ा है क्योंकि आज से 25 वर्ष पहले भूकंप से पीड़ित गुजरात को नए नेतृत्व के रूप में नरेंद्र मोदी का दायित्व मिला था। उन्होंने गुजरात को अग्रणी राज्यों के रूप में लाकर खड़ा भी किया।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे देश में 2530 से ज्यादे विधायक तथा 740 से ज्यादे सांसद भी मौजूद हैं। उन्होंने देश को आगे बढ़ाते हुए विश्व में एक नई शक्ति के रूप में उभारा है। आज देश में सेमीकंडक्टर निर्माण से पहचान मिली है, नक्सलवाद, उग्रवाद से छुटकारा मिला है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण भी सुनिश्चित हुआ है। आज देश को कोई दबा नहीं सकता, हम विकसित राष्ट्र की तरफ अग्रसर हैं।

नए भारत का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करते हैं। आज अरुणाचल में चीन बॉर्डर पर छह लेन चौड़ी सड़क का निर्माण हुआ है। विकास की गाथा को गांव गांव तक पहुंचाने का कार्य हम सभी को करना है। सनातन भारत का आशीर्वाद नरेंद्र मोदी के साथ है।

मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का बुके तथा अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में एक लघुफिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। सभा का संचालन क्षेत्र उपाध्यक्ष अमित राय ने किया।

कार्यक्रम में वडोदरा के सांसद हेमांग जोशी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र 'दयालु', एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, महापौर अशोक तिवारी, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक डॉ अवधेश सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, त्रिभुवन राम, डॉ सुनील पटेल, सदस्य विधान परिषद राय धर्मेंद्र सिंह, मंडलायुक्त एस राजलिंगम, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह में असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा, वडोदरा के सांसद व भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री/ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, योगी सरकार के मंत्री अनिल राजभर, रविंद्र जायसवाल, दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, हंसराज विश्वकर्मा, महापौर अशोक तिवारी, विधायक नीलकंठ तिवारी, सुरेंद्र पटेल, सौरभ श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्र आदि मौजूद रहे।

इससे पूर्व गुजरात के वडनगर से 17 सितंबर को रवाना हुए करीब 500 बाइक सवारों का काशी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इन यात्रियों ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में सुबह पीएम मोदी का लाइव संबोधन सुना और फिर काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद जगतपुर मैदान पहुंचे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com