अनुराग मिश्रा
मैं अनुराग मिश्रा पिछले ढाई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूँ और निरंतर सीखने तथा बेहतर पत्रकारिता के लिए समर्पित हुँ। मेरी शिक्षा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक तक की हुई हैं, मैंने अपने कैरियर की शुरूआत एक PR कंपनी "एक्सपीरिया मीडिया नेटवर्क" से की फिर मैंने "बेबाक बातें" यूट्यूब चैनल से पत्रकारिता की बारीकियां सीखीं। बेबाक बातें चैनल पर काम करते हुए मैंने तमाम नेताओं के साक्षात्कार एवं कई जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता उठाया।
अब नवभारत जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के साथ जुड़कर काम करना अपने आप मे एक अलग अनुभव तथा गर्व की बात है, हमेशा मेरा प्रयास यही रहेगा कि लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ के सशक्त प्रहरी के रूप जिम्मेदारी के साथ पत्रकारिता करूं।