भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का दो दिवसीय वाराणसी दौरा, युवाओं से करेंगे सीधा संवाद

BJP President Nitin Nabin: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 7 और 8 अक्टूबर को वाराणसी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सेवा यात्रियों के अभिनंदन समारोह में जनसभा, काशी विश्वनाथ दर्शन व युवा संवाद करेंगे।
BJP President Nitin Nabin Two-Day Varanasi Visit: Public Meeting, Kashi Vishwanath Darshan and Youth Dialogue
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

BJP President Nitin Nabin Varanasi Visit: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 7 और 8 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी में रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वड़नगर से काशी पहुंचे ‘सेवा यात्रियों’ के अभिनंदन समारोह में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन, युवाओं के साथ संवाद और संगठनात्मक बैठकों में शामिल होंगे।

सेवा यात्रियों के अभिनंदन समारोह में जनसभा

नितिन नवीन 7 अक्टूबर को दोपहर वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद अपराह्न करीब 3:30 बजे जगतपुर स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज पहुंचेंगे। यहां वड़नगर से काशी पहुंचे ‘सेवा यात्रियों’ के अभिनंदन के लिए आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

BJP President Nitin Nabin Two-Day Varanasi Visit: Public Meeting, Kashi Vishwanath Darshan and Youth Dialogue
PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई

जनसभा के बाद वह जगतपुर स्थित गोकुल धाम रिसॉर्ट पहुंचेंगे। यहां काशी क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं, सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे। इस बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा होगी।

इसके बाद रात्रि में क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी और क्षेत्रीय महामंत्रियों के साथ बैठक कर संगठन की समीक्षा की जाएगी। पहले दिन के कार्यक्रम के अंतिम चरण में नितिन नबीन विधान परिषद चुनाव के प्रत्याशियों और अन्य आवेदकों के साथ बैठक करेंगे।

बाबा विश्वनाथ के दर्शन और युवा संवाद

प्रवास के दूसरे दिन 8 अक्टूबर को नितिन नबीन सुबह 8 बजे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे। यहां बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन कर राष्ट्र की सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना करेंगे।

इसके बाद सुबह 10 बजे महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ स्थित गांधी अध्ययन पीठ में आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वह युवाओं से सीधा संवाद करेंगे और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा करेंगे।

BJP President Nitin Nabin Two-Day Varanasi Visit: Public Meeting, Kashi Vishwanath Darshan and Youth Dialogue
Prayagraj Ravan Puja: दशहरे से पहले एकादशी पर होती है रावण की पूजा, रथ पर निकलती है दशानन की शोभायात्रा

जिलाध्यक्षों और पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक

युवा संवाद कार्यक्रम के बाद नितिन नबीन गोकुल धाम रिसॉर्ट लौटेंगे। यहां पिछले तीन कार्यकाल के जिलाध्यक्षों, क्षेत्रीय अध्यक्षों और काशी क्षेत्र के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

इसके बाद दोपहर में पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक प्रस्तावित है। प्रवास के अंतिम चरण में काशी क्षेत्र के जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों, क्षेत्रीय पदाधिकारियों और प्रदेश पदाधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित होगी। नितिन नबीन इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

दो दिवसीय प्रवास के दौरान सार्वजनिक कार्यक्रमों के साथ संगठनात्मक बैठकों का भी दौर चलेगा। सभी कार्यक्रमों के समापन के बाद नितिन नबीन वाराणसी से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com