-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Varanasi »
- Accusations Of Marriage And Pressure For Religious Conversion Using A Fake Identity
सन्नी बनकर सलमान खान ने की हिंदू लड़की से शादी; फिर धर्म बदलने के लिए करने लगा मारपीट, शिकायत होते ही अरेस्ट
- Reported By: धर्मेंद्र कुमार चौबे | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Religious Conversion: सिगरा थाना क्षेत्र में कथित फर्जी पहचान, धर्मांतरण के दबाव और दस्तावेजों में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। सिगरा पुलिस ने पति सलमान खान को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी गिरफ्तार (सोर्स- फोटो नवभारत)
Sigra Police Arrested Assused Of Religious Conversion: सिगरा थाना क्षेत्र में कथित फर्जी पहचान, धर्मांतरण के दबाव और दस्तावेजों में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिगरा पुलिस ने पति सलमान खान समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सलमान खान को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि सलमान खान ने अपनी पहचान छिपाकर खुद को ‘सन्नी सिंह’ बताया और इसी पहचान के आधार पर उसके साथ शादी की। आरोप है कि शादी के बाद उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया। पीड़िता ने पति, जेठ और ससुर पर दुष्कर्म, मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा
सिगरा पुलिस के अनुसार, मामले में सलमान खान, उसके पिता मकबूल, जेठ शाहरुख, सास कैसर खान और ननद सायना खान को आरोपी बनाया गया है। एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1) तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 5 समेत अन्य प्रासंगिक धाराएं लगाई गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महिला महाविद्यालय में छात्राओं ने ली सामूहिक शपथ, नशा मुक्त हो प्रदेश हमारा के नारों से गूंजा चौबेपुर
Varanasi: चितईपुर मार्ग पर कीचड़ और गड्ढों से हाहाकार, महापौर ने PWD अधिकारियों को लगाई फटकार
Mathura: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ा एक्शन; तेल पाइपलाइन चोरी के आरोपी की 19.44 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क
ग्राहक बताता था पसंद, गैंग चाइनीज टेक्नोलॉजी से करता चोरी; आगरा पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग का किया भंडाफोड़
दस्तावेजों की जांच में जुटी पुलिस
जांच के दौरान पुलिस को आधार कार्ड, वोटर आईडी और मैरिज सर्टिफिकेट समेत कई दस्तावेज मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, इन दस्तावेजों में आरोपी की पहचान ‘सन्नी सिंह’ के नाम से दर्ज होने की बात सामने आई है। पुलिस अब दस्तावेजों की सत्यता, उन्हें तैयार कराने की प्रक्रिया और आरोपी की वास्तविक पहचान समेत मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- कब आओगे मेरे राहुल… प्रयागराज दौरे से पहले छिड़ा पोस्टर वॉर, छात्रों के मुद्दों पर घिरे राहुल गांधी, PHOTOS
आरोपी ने बताई अलग वजह
गिरफ्तारी के बाद आरोपी सलमान खान ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि उसने दबाव में अपना नाम बदला था। पुलिस आरोपी के इस दावे की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले सभी तथ्यों और दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है।
एसीपी चेतगंज शुभम कुमार सिंह के अनुसार, मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दस्तावेजों और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Accusations of marriage and pressure for religious conversion using a fake identity
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
SL vs IND: शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस, श्रीलंका XI ने 368 पर घोषित की पारी; गंभीर की मीटिंग ने बढ़ाई चिंता
Aug 08, 2026 | 12:26 PMमहंगा हुआ डॉक्टर बनना: FRA ने मंजूर की 19 प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की नई फीस; पालघर का यह कॉलेज बना सबसे महंगा
Aug 08, 2026 | 12:18 PMश्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद मामलें में दोनों पक्षों में हुई सुलह वार्ता, 18 अगस्त को फिर होगी बैठक
Aug 08, 2026 | 12:15 PMमहाकाल दरबार में दो राज्यों के मंत्रियों ने टेका माथा; भस्म आरती में शामिल होकर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना
Aug 08, 2026 | 12:14 PMप्रशांत किशोर की एंट्री से पहले NCP में भगदड़! सुनेत्रा पवार संग बैठक के बाद पार्टी में अंदरूनी खटपट तेज
Aug 08, 2026 | 12:14 PMसन्नी बनकर सलमान खान ने की हिंदू लड़की से शादी; फिर धर्म बदलने के लिए करने लगा मारपीट, शिकायत होते ही अरेस्ट
Aug 08, 2026 | 12:03 PMईरान के राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने अमेरिका-इजरायल को चेताया, कहा- न पीछे हटेंगे और न सिर झुकाएंगे
Aug 08, 2026 | 12:01 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














