-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Ujjain »
- Ujjain Mahakal Temple Two State Ministers Bhasma Aarti
महाकाल दरबार में दो राज्यों के मंत्रियों ने टेका माथा; भस्म आरती में शामिल होकर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना
- Reported By: अजय नीमा | Edited By: सजल रघुवंशी
Mahakal Temple News: सावन में बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे दो राज्यों के मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार और बिहार के मंत्री संजय कुमार ने भस्म आरती में हिस्सा लेकर किया पूजन।

महाकाल मंदिर(फोटो सोर्स:सोशल मीडिया)
Two State Ministers Attend Mahakal Bhasma Aarti: धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार को सावन के पावन माह में श्रद्धालुओं की आस्था का विशेष नजारा देखने को मिला। मध्य प्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार और बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने बाबा महाकाल के दर्शन किए।
दोनों मंत्रियों ने प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर विधि-विधान से भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की और देश, प्रदेश सहित अपने-अपने क्षेत्रों के नागरिकों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
भस्म आरती में शामिल हुए मंत्री दिलीप अहिरवार
मध्य प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार शुक्रवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने भस्म आरती में सहभागिता कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंत्री करीब दो घं टे तक मंदिर परिसर में मौजूद रहे और प्रदेशवासियों के कल्याण एवं सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। दिलीप अहिरवार ने सावन माह में बाबा महाकाल के दर्शन को अपना सौभाग्य बताया। उन्होंने कहा कि महाकाल का दरबार बेहद पवित्र स्थल है, जहां आने वाले प्रत्येक भक्त की मनोकामना पूरी होती है। उन्होंने भगवान महाकाल से प्रदेश में सुख, शांति और खुशहाली बनाए रखने की कामना की।
सम्बंधित ख़बरें
सागर जिला अस्पताल के चेस्ट में एक हफ्ते से बंद AC, मरीज घर से ले आए कूलर- सिस्टम को शर्मसार करने वाला VIDEO
मुरैना नगर निगम परिषद बैठक में फर्जी हस्ताक्षरों पर घमासान; भाजपा पार्षद बोले- हमारे दस्तखत नकली
इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान; 2029 तक मध्य प्रदेश से खत्म होगा संगठित अपराध का नेटवर्क
उज्जैन पहुंची इंदौर हादसे वाली मादा हाथी ‘राजलक्ष्मी’, प्रबंधन बोला- हादसे की वजह लापरवाही थी, हाथी नहीं
परिवार के साथ पहुंचे बिहार के मंत्री
बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार भी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ प्रातःकालीन भस्म आरती में हिस्सा लिया और बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने बिहार सहित पूरे देश में सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की। मंत्री संजय कुमार ने कहा कि बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन करना उनके जीवन का अत्यंत सौभाग्यपूर्ण क्षण है। उन्होंने मंदिर की धार्मिक परंपराओं और व्यवस्थाओं की भी सराहना की।
यह भी पढ़ें: मुरैना नगर निगम परिषद बैठक में फर्जी हस्ताक्षरों पर घमासान; भाजपा पार्षद बोले- हमारे दस्तखत नकली
मंदिर समिति ने किया आत्मीय स्वागत
दोनों मंत्रियों ने दर्शन-पूजन के बाद मंदिर की धार्मिक परंपराओं के अनुसार भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से दोनों मंत्रियों का आत्मीय स्वागत और सम्मान किया गया। समिति ने उन्हें अंगवस्त्र एवं प्रसाद भेंट किया। सावन के दौरान महाकाल मंदिर में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में मंत्रियों का भस्म आरती में शामिल होना भी विशेष धार्मिक अवसर रहा।
Ujjain mahakal temple two state ministers bhasma aarti
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महिला आरक्षण पर रिजिजू का राहुल गांधी पर तंज, बोले- अब X पर ज्ञान देने के बाद संसद में बिना शर्त दें समर्थन
Aug 08, 2026 | 12:34 PMसागर जिला अस्पताल के चेस्ट में एक हफ्ते से बंद AC, मरीज घर से ले आए कूलर- सिस्टम को शर्मसार करने वाला VIDEO
Aug 08, 2026 | 12:33 PMSL vs IND: शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस, श्रीलंका XI ने 368 पर घोषित की पारी; गंभीर की मीटिंग ने बढ़ाई चिंता
Aug 08, 2026 | 12:26 PMमहंगा हुआ डॉक्टर बनना: FRA ने मंजूर की 19 प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की नई फीस; पालघर का यह कॉलेज बना सबसे महंगा
Aug 08, 2026 | 12:18 PMश्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद मामलें में दोनों पक्षों में हुई सुलह वार्ता, 18 अगस्त को फिर होगी बैठक
Aug 08, 2026 | 12:15 PMमहाकाल दरबार में दो राज्यों के मंत्रियों ने टेका माथा; भस्म आरती में शामिल होकर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना
Aug 08, 2026 | 12:14 PMप्रशांत किशोर की एंट्री से पहले NCP में भगदड़! सुनेत्रा पवार संग बैठक के बाद पार्टी में अंदरूनी खटपट तेज
Aug 08, 2026 | 12:14 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM













