खूब छलके जाम, लगे ठुमके…गंगा नदी में बिरयानी पार्टी के बाद अब सामने आई ‘बियर पार्टी’, देखें VIDEO
Varanasi Viral Beer Party In Ganga: काशी में आस्था से खिलवाड़! गंगा की लहरों पर नाविकों की बीयर पार्टी और डीजे डांस का VIDEO वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच।
- Written By: सजल रघुवंशी
गंगा नदी के बीचों-बीच पी बियर (सोर्स- डीजाइन इमेज)
Beer Party Viral Video: वाराणसी में पवित्र गंगा नदी के बीच नाव पर बीयर पार्टी का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में नाविकों का एक समूह डीजे की तेज धुन पर बीयर पीते और नाचते हुए नजर आ रहा है। घटना बीती रात की बताई जा रही है, जिसके सामने आते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। जानकारी के अनुसार, वाराणसी के नाविक समाज द्वारा हर साल गंगा नदी पर शोभायात्रा निकालने की पुरानी परंपरा है।
इस बार भी नाविक दशाश्वमेध घाट से मिर्जापुर के अदलहाट स्थित बड़ी शीतला मंदिर तक ‘बधावा’ लेकर जा रहे थे। इसी दौरान कुछ नाविकों ने नाव पर डीजे लगाकर तेज संगीत के बीच बीयर का सेवन किया और जमकर डांस किया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि व्यक्ति हाथ में बीयर की केन लिए हुए हैं और गंगा की लहरों के बीच पार्टी कर रहा हैं।
धार्मिक भावनाएं आहत, लोगों में नाराजगी
गंगा नदी को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है। ऐसे में नदी के बीच इस तरह खुलेआम शराब पीना और शोर-शराबा करना स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत कर रहा है। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, जहां लोग इसे परंपरा और आस्था के खिलाफ बता रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, योगी सरकार के एक्शन से बिजली विभाग में हड़कंप! दो अधिकारियों पर गिरी गाज
जेल जाने को तैयार हूं…अजय राय ने PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी वाले वीडियो को बताया AI, बोले- 100 केस कर लो..
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा! सड़क किनारे पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, मची चीख-पुकार, 6 गंभीर घायल
पता नहीं कैसे वायरल हो जाता हूं…जुबान फिसलने पर आई मीम्स की बाढ़, रवि किशन का रिएक्शन सुन हंस देंगे आप
A video of men purportedly consuming beer on the boat on the Ganges in Varanasi has surfaced. Men could be seen dancing to DJ on another boat. pic.twitter.com/f7ClNy7w3I — Piyush Rai (@Benarasiyaa) April 6, 2026
पुलिस सख्त, आरोपियों की पहचान जारी
मामले का संज्ञान लेते हुए एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजन त्रिपाठी ने वायरल वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस अब वीडियो के आधार पर नाविकों की पहचान करने में जुटी है। गौरतलब है कि काशी में गंगा की शुचिता से जुड़ा यह दूसरा बड़ा विवाद है।
यह भी पढ़ें: परिवारवाद या राजनीतिक विरासत? सियासी अखाड़े में बृजभूषण सिंह की बेटी शालिनी सिंह! नोएडा से लड़ सकती हैं चुनाव
इफ्तार पार्टी की वजह से भी हुआ था विवाद
इससे पहले कुछ युवकों द्वारा रोजा इफ्तार के दौरान गंगा में बिरयानी की हड्डियां फेंकने का मामला भी सामने आया था, जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब इस नए मामले के सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और नदी में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि दोषियों की पहचान होते ही उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
