Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 8 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राम मंदिर मामले में बड़ा खुलासा! भक्तों को फर्जी रसीद थमाकर ऐंठते थे लाखों का चढ़ावा, ऐसे होता था बंटवारा

Ayodhya Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने आरोपियों के पास से फर्जी दान रसीद बुक बरामद की है। कोर्ट ने 3 आरोपियों को 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा दिया है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 08, 2026 | 01:52 PM

अयोध्या राम मंदिर (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Ram Mandir Fake Donation Receipt: उत्तर प्रदेश के अयोध्या राम मंदिर को लेकर लगातार नई-नई जानकारी सामने आ रही है। जांच के साथ-साथ घोटाले को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे है। अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामले में जांच के दौरान कई तरह की गड़बड़ी सामने आई हैं। अब मंदिर की पर्ची को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है।

इस बीच, पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों के पास से राम मंदिर के नाम पर बनाई हुई चंदे की फर्जी रसीद बुक बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि अयोध्या पुलिस की जांच में आरोपियों ने खुद कबुल किया है कि वे चंढ़ावा चोरी के साथ-साथ फर्जी रसीद देकर भी चढ़ावे का पैसा लोगों से ऐंठते थे।

आरोपियों के पास से मिली पुरानी फर्जी रसीद बुक

अयोध्या पुलिस को आरोपियों के पास से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की पुरानी फर्जी रसीद बुक मिली। मिली जानकारी के अनुसार, शुरुआत में जब भी कोई भक्त आरोपी टिन्नू यादव, लवकुश, करुणेश, अनुकल्प मिश्रा और तमाम गिरफ्तार आरोपियों से मंदिर में दान देने की इच्छा जाहिर करता था। तो यह लोग उनसे चढ़ावा लेकर फर्जी रसीद काट कर दिया करते थे।

सम्बंधित ख़बरें

इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO

राम मंदिर दान चोरी मामले में आरोपियों की 40 घंटे की पुलिस रिमांड, क्या खुल गए हैं कई अहम राज?

डॉ. सुरेश हावरे बनेंगे राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO? अमरावती से है खास नाता, जानें कौन है ये दिग्गज साइंटिस्ट

नवभारत विशेष: राम मंदिर चढ़ावे में भविष्य में पारदर्शिता रहे, भेंट सुरक्षित होने का दावा कितना सही?

ताकि किसी को इन आरोपियों पर कोई शक न हो और इन पैसों का कोई लेखा-जोखा भी न हो। फर्जी रसीद बुक और उसकी रसीद बिल्कुल असली रसीद बुक जैसी ही दिखती थी। इसलिए अब तक किसी को भी उनके इस फर्जीवाड़े पर कभी किसी को शक नहीं हुआ।

कोर्ट ने 3 आरोपियों को पुलिस रिमांड में भेजा

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी का मामला में तीन आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है। अयोध्या की एक स्थानीय अदालत ने राम मंदिर में दान की कथित चोरी के सिलसिले में गिरफ्तार आठ आरोपियों में से तीन को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अदालत ने अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडे की रिमांड मंजूर कर ली है।

VIDEO | Ayodhya Ram Temple donation theft case: Three accused being taken into police remand. Visuals from District Jail, Ayodhya. A local court in Ayodhya granted a one-day police remand for three of the eight accused arrested in connection with the alleged theft of donations… pic.twitter.com/SfMetGEU7k — Press Trust of India (@PTI_News) July 8, 2026

यहां होता था पैसों का बंटवारा

जाहिर-सी बात है कि सभी आरोपियों की एक-दूसरे पर भी पैनी नजर होती थी। चढ़ावा चोरी करने के बाद सभी मिलकर इन पैसों का बंटवारा करते थे। पुछताछ में पता चला कि 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर आरोपी पैसों का बंटवारा करते थे। फिलहाल, अयोध्या पुलिस अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, करुणेश से आगे की पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें – रामलला के गहनों को गलाकर बनाया बिस्कुट? बैंक खातों में अचानक बढ़ गए लाखों रुपये, जांच में SIT भी रह गई दंग

इस पूरे रैकेट का मुख्य आरोपी रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव और अविनाश शुक्ला बताया जा रहा है। अविनाश शुक्ला के पास से ब्रेजा गाड़ी भी बरामद की गई है, जो कि उसने अपने भाई के नाम पर खरीदी थी। जांच और पूछताछ में पता चला कि 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर पैसों बटवारा होता था।

Ayodhya ram mandir donation scam accused police remand fake receipt book recovered

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2026 | 01:52 PM

Topics:  

  • Ayodhya News
  • Ayodhya Ram Mandir
  • Ram Mandir
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.