- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Uttarpradesh News Agra Visit Technical Fault In Cm Yogi Plane Another Plane Come Delhi Left Lucknow With A Delay
सीएम योगी के विमान में तकनीकी खराबी, दिल्ली से मंगवाना पड़ा दूसरा प्लेन, डेढ़ घंटे की देरी से लखनऊ रवाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे प्रसाशन के आला अधिकारी अलर्ट हो गए। करीब डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद दिल्ली से दूसरा विमान मंगवाया फिर सीएम रवाना हो सके।
- Written By: सौरभ शर्मा

सीएम योगी विमान में खराबी (फोटो - सोर्स सोशल मीडिया)
लखनऊ: आगरा दौरे से लौटते वक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विमान में तकनीकी खराबी आ जाने से हड़कंप मच गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दौरान सीएम विमान में सवार नहीं थे। खेरिया एयरपोर्ट पर जब विमान में समस्या सामने आई, तो तुरंत प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद दिल्ली से दूसरा विमान मंगवाया गया, जिसके बाद मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हुए। इस दौरान सीएम ने धैर्य के साथ व्यवस्था की समीक्षा की और अफसरों को निर्देश दिए।
आपको बता दें कि सीएम ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि अयोध्या, काशी, प्रयागराज और नैमिषारण्य जैसे धार्मिक स्थलों का विकास तेज गति से किया जा रहा है। सीएम योगी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने अब तक साढे आठ लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगारा दिया है। उत्तर-प्रदेश की पुलिस भर्ती प्रक्रिया का द्वारा साठ हजार से ज्यादा को युवाओं को पुलिस फोर्स में भर्ती किया गया है।
आगरा में 635 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा के जीआईसी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने 635 करोड़ रुपये की 128 विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। सीएम ने कहा कि आगरा की पहचान मुगलों से नहीं बल्कि छत्रपति शिवाजी महाराज, राधारानी, बांके बिहारी और ब्रजभूमि से है।
सम्बंधित ख़बरें
धुएं के गुबार से सहमा ग्रेटर नोएडा; हाफीजपुर बस्ती में भीषण आग, अग्निकांड में लोगों ने भागकर बचाई जान
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
ननिहाल-ददिहाल जरूर जाएं बच्चे… गर्मी की छुट्टी के लिए अभिभावकों अपील, जानिए CM योगी ने क्यों दी ये सलाह
यूपी में पुलिस का ऑपरेशन क्लीन, अलीगढ़ और मथुरा में दो बड़ी मुठभेड़, दो बदमाश ढेर और तीन घायल
युवाओं को मिला रोजगार, अपराध पर कसा शिकंजा
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने अब तक 8.50 लाख युवाओं को रोजगार दिया है। हाल ही में पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत 60 हजार नौकरियां दी गईं, जिनमें 12 हजार बेटियां भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में गुंडे और माफिया हावी रहते थे, लेकिन अब हर जिले में ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ की नीति लागू कर विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
कार्यक्रम के दौरान सीएम ने लाभार्थियों को चेक और टूलकिट भी वितरित की और प्रदर्शनी में लोगों से मुलाकात कर उन्हें प्रोत्साहित किया। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने आगरा दौरे पर गये हुए थे, इसी दौरान उनका प्लेन खराब हो गया जिसकी बजह से दूसरा विमान बुलान पड़ा और सीएम लखनऊ डेढ़ घंटे की देरी से पहुचें।
Uttarpradesh news agra visit technical fault in cm yogi plane another plane come delhi left lucknow with a delay
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Israel Attack: लेबनान में इजरायल का भयंकर हमला, हिजबुल्लाह के कमांड सेंटर पूरी तरह तबाह
May 26, 2026 | 09:25 AMBade Mangal Upay : आज चौथे बड़े मंगल की शाम करना न भूलें ये महाउपाय, हनुमान जी करेंगे हर अधूरी मनोकामना पूरी
May 26, 2026 | 09:22 AMगोरेगांव मृणालताई गोरे फ्लाईओवर में देरी पर BMC सख्त, ठेकेदार पर रोज 1 लाख जुर्माना
May 26, 2026 | 09:18 AMट्विशा शर्मा केस: CBI ने संभाली जांच की जिम्मेदारी, पति समर्थ और सास गिरीबाला के खिलाफ दर्ज किया केस
May 26, 2026 | 09:16 AMचोरी के शक में विवाद, नागपुर के हिवरीनगर में भाई बना भाई का कातिल, लोहे की रॉड से हत्या; आरोपी गिरफ्तार
May 26, 2026 | 09:13 AMस्पिनर मुरुगन अश्विन ने लिया क्रिकेट से सन्यास, 6 IPL टीमों की कर चुके हैं कप्तानी, जानें कैसा रहा करियर
May 26, 2026 | 09:05 AMGondia में जनगणना टीमों का विरोध, शिक्षकों को गांव में घुसने पर मिली धमकियां
May 26, 2026 | 09:02 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM













