-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Uttar Pradesh Dgp Prashant Kumar Issued Alert After Pahalgam Attack
Pahalgam Attack: यूपी में भी DIG ने जारी किया अलर्ट, संवेदनशील स्थानों पर बढ़ाई सुरक्षा, Taj Mahal पर विशेष नजर
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने प्रदेश के धार्मिक स्थलों और संवेदनशील जिलों को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा बलों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।

पहलगाम हमले के बाद उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने जारी किया अलर्ट
लखनऊ: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से देश भर में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। हमले में 28 सैलानियों की नृशंस हत्या कर दी गई है। पहलगाम की घटना के बाद उत्तर प्रदेश के डीआईजी प्रशांत कुमार ने सभी संवेदनशील जिलों और स्थानों पर सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही सीमावर्ती जिलों और अन्य संगठनों की गतिविधियों पर भी नजर रखने के लिए सुरक्षा बलों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।
पहलगाम को आतंकियों ने कायराना हरकत की है। आतंकियों ने निर्दोष सैलानियों को बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने पहले उनसे उनका नाम पूछा उसके बाद हत्या की। यही नहीं, कई लोगों के तो कपड़े उतरवाकर उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया गया। इस घटना के बाद से उत्तर प्रदेश के डीआईजी ने भी पुलिस प्रशासन को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।
पर्यटन स्थलों और सैलानियों की सुरक्षा को लेकर निर्देश
उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए हाई अलर्ट जारी करते हुए प्रदेश के सभी संवेदनशील जिलों, अन्य राज्यों के सीमावर्ती जिलों में आतंकी और अन्य संगठनों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए रेल, सड़क और हवाई यातायात पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया है। इसके साथ ही उन्होंने संदिग्ध असामाजिक, राष्ट्रविरोधी तत्वों पर विशेष नजर रखने, पर्यटकों की खास सुरक्षा सुनिश्चित करने और विदेशी सैलानियों की सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों और बस-रेलवे स्टेशनों पर कड़ी निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच बनी मजार हटाई गई, दो साल बाद खुला स्टेशन विस्तार का रास्ता
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
दालमंडी चौड़ीकरण में बड़ा मोड़: 5 मस्जिदों पर ध्वस्तीकरण शुरू, करीमुल्ला बेग मस्जिद से अभियान की शुरुआत
अयोध्या में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कानपुर में सत्याग्रह, गांधी प्रतिमा पर जताया विरोध
Lucknow | DGP Uttar Pradesh Prashant Kumar issued a high alert for Uttar Pradesh Police after the Pahalgam terrorist attack, and issued instructions to be extra cautious on rail, road and air traffic keeping in view the activities of terrorist and other organizations in all… pic.twitter.com/5BiE4WfyHK — ANI (@ANI) April 23, 2025
आज ताजमहल देखने आगरा जाएंगे अमेरिकी उपराष्ट्रपति
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज अपने परिवार के साथ ताजमहल देखने के लिए आगरा जा रहे हैं। पहलगाम में आतंकी हमले के बाज यहां जेडी वेंस के दौरे के कारण ताजमहल की सुरक्षा और ज्यादा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा बलों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न करने की हिदायत दी गई है।
अयोध्या, काशी, ताजमहल के लिए विशेष निर्देश
जम्मू में हमले के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा टीम के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश भर में डीजीपी ने पुलिस महकमे को खास हिदायत दी है। इसमें महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों विशेषकर अयोध्या, काशी, मथुरा, ताजमहल समेत अन्य प्रमुख धार्मिक नगरी में सुरक्षा व्यवस्था निर्धारित एसओपी के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।
Uttar pradesh dgp prashant kumar issued alert after pahalgam attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMकीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
Jul 02, 2026 | 01:40 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














