यूपी में तेज आंधी का कहर, टीन शेड संग हवा में उड़ा युवक; वीडियो वायरल
Bareilly Storm Viral Video : उत्तर प्रदेश में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने से भारी नुकसान हुआ। बरेली से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें युवक टीन शेड के साथ हवा में उड़ता दिखाई दिया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Bareilly Man Flies Viral Video : उत्तर प्रदेश में खराब मौसम ने भारी तबाही मचा दी है। तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में कई लोगों की मौत और कई घायल होने की खबरें सामने आई हैं।
इसी बीच बरेली जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज तूफानी हवा के दौरान एक युवक टीन शेड के साथ हवा में कई फीट ऊपर उड़ जाता है। इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है और मौसम की भयावहता को भी दिखा दिया है।
बरेली में एक शख़्स आंधी में टीन शेड पकड़े खड़े थे और टीन सहित उड़ गए…
यहाँ शहर में आंधी बारिश का इतना पता नहीं चलता लेकिन गांव देहात में आंधी आफ़त की तरह आती है… pic.twitter.com/mEVCwGbINq — Saurabh (@sauravyadav1133) May 13, 2026
सम्बंधित ख़बरें
स्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
बच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
ओवरटेक के चक्कर में मौत को दी चुनौती! दो ट्रकों के बीच से निकला ट्रक, हवा में उठ गए पहिए
यूपी में टीन शेड संग हवा में उड़ा शख्स
बताया जा रहा है कि यह घटना बरेली जिले के भमोरा थाना क्षेत्र के बमियाना गांव की है। युवक की पहचान नन्हे के रूप में हुई है। अचानक तेज आंधी आने पर वह टीन शेड को संभालने की कोशिश कर रहा था, लेकिन हवा इतनी तेज थी कि वह शेड समेत ऊपर उठ गया।
कुछ ही क्षण बाद युवक नीचे गिर पड़ा, जिससे वह घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसकी मदद की और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग युवक की किस्मत को लेकर चर्चा कर रहे हैं कि बड़ा हादसा टल गया।
ये खबर भी पढ़ें : वंदे भारत में TTE पर रिश्वत का आरोप, पैसेंजर ने बनाया वीडियो; रेलवे ने किया सस्पेंड
यूपी में खराब मौसम के बीच सभी जिलों में अलर्ट
वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से भी जानमाल का नुकसान हुआ है। खेतों और खुले स्थानों पर मौजूद लोग इसकी चपेट में आए। प्रशासन ने सभी जिलों को अलर्ट पर रखा है और राहत-बचाव कार्य जारी है।
पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और आपदा राहत टीमों को तैनात किया गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है। लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम में घर से बाहर न निकलें, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें और सुरक्षित स्थानों पर ही शरण लें।
