वंदे भारत में TTE पर रिश्वत का आरोप, पैसेंजर ने बनाया वीडियो; रेलवे ने किया सस्पेंड

Vande Bharat TTE Viral Video : बिहार से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में एक यात्री ने TTE पर बिना रसीद पैसे मांगने का आरोप लगाया है। वीडियो वायरल पर रेलवे प्रशासन ने TTE को तत्काल निलंबित कर दिया।
A Vande Bharat TTE was accused of demanding money without receipt, and Railway suspended the employee after the video went viral.
वायरल वीडियो के स्क3ीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

TTE Suspended : वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेन में सफर करने वाले यात्री बेहतर सुविधा और पारदर्शिता की उम्मीद रखते हैं, लेकिन हाल ही में सामने आए एक वायरल वीडियो ने लोगों को चौंका दिया। वीडियो में दावा किया गया है कि बिहार से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में एक यात्री ने TTE को कम पैसे लेकर बिना टिकट यात्रा कराने की बात करते हुए रिकॉर्ड किया।

यात्री बनारस जाने की बात कहता है, जिस पर TTE कथित तौर पर बिना रसीद 380 रुपये मांगता है। जब यात्री रसीद की बात करता है तो रकम बढ़ाकर 700 से 750 रुपये तक बताई जाती है। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वंदे भारत एक्सप्रेस में रिश्वत मांगते पकड़ाया TTE

वीडियो में आगे देखा गया कि TTE यात्री को अटेंडेंट से बात करने के लिए कहता है। यात्री जब अटेंडेंट के पास पहुंचता है तो वह किसी भी तरह की डील से इनकार कर देता है और TTE से बात करने को कहता है।

रेलवे नियमों के अनुसार यदि कोई यात्री बिना टिकट यात्रा करता है तो TTE नियम के तहत टिकट बनाकर जुर्माना वसूल सकता है, लेकिन बिना रसीद पैसे लेना नियमों का उल्लंघन माना जाता है। इसी वजह से वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाए कि क्या अब प्रीमियम ट्रेनों में भी इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने TTE को सस्पेंड किया

मामला बढ़ने के बाद रेलवे प्रशासन ने कार्रवाई की। सोशल मीडिया पर रेलवे सेवा की ओर से जानकारी दी गई कि संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सक्षम प्राधिकारी द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने भ्रष्टाचार पर नाराजगी जताई, जबकि कुछ लोगों ने इसे सिस्टम की पुरानी समस्या बताया। वहीं कई यात्रियों ने अपने पुराने अनुभव भी साझा किए। इस घटना के बाद एक बार फिर टिकट जांच व्यवस्था और रेलवे में पारदर्शिता को लेकर बहस तेज हो गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com