- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Up Shahjanapur 5 People Died In Collision Between Car And Truck
यूपी में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, पांच गंभीर रूप से घायल
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह तथा पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी रात में मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था कराई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर उसके चालक को हिरासत में ले लिया
- Written By: मनोज आर्या

यूपी के शाहजहांपुर में कार और ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की मौत
लखनऊ: शाहजहांपुर जिले में कार और ट्रक की जोरदार टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। पुलिस ने बताया कि हादसा बुधवार रात करीब 10 बजे बरेली-इटावा मार्ग पर बरखेड़ा जयपाल चौराहे के पास हुआ जब जिले के कांट कस्बे के निवासी रियाजुल अली अपने परिवार के साथ कार से दिल्ली जा रहे थे तभी सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई।
पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने बताया कि जैसे ही इस घटना की सूचना मिली इसके तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवारों को बाहर निकाला और मदनापुर के सरकारी अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया तथा पांच अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान रियाजुल (45), आमना (42), गुड़िया (नौ), तमन्ना (32) तथा नूर (छह) की मौके पर ही मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
Basti में ब्राह्मण नेता अभयदेव शुक्ला पर एफआईआर, सीएम योगी पर की थी टिप्पणी
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
‘बाबा’ के राज्य में होगी शिक्षा की समानता, UP Board का बड़ा फैसला; सिर्फ सरकारी किताबें ही होंगी अनिवार्य!
असम चुनाव: ‘लव जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे…’, CM योगी आदित्यनाथ ने कही बड़ी बात; कांग्रेस पर साधा निशाना
शादी में शामिल होने आया था परिवार
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह तथा पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी रात में मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था कराई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक रियाजुल के चाचा शमशेर अली ने बताया कि रियाजुल दिल्ली में रहकर ही कपड़ों का कारोबार करता था और दो दिन पहले एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए परिवार के साथ यहां आया था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान
इस घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बता दें कि हादसे में 2 महिलाओं और 2 बच्चों सहित के अलावा एक पुरुष की मौत हुई है। पांच लोग घायल हैं, जिनमें से तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल सभी का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
Up shahjanapur 5 people died in collision between car and truck
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘वाराणसी’ का प्लॉट लीक! शिवभक्त रुद्र बने Mahesh Babu, ‘कुंभ’ के खतरनाक मिशन में छिपी साजिश से मचेगा तूफान
Apr 08, 2026 | 05:21 PMउधर सीजफायर की घोषणा…इधर पाकिस्तानी शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल, 12000 अंक चढ़ा कराची इंडेक्स; दुनिया हैरान
Apr 08, 2026 | 05:17 PMDC vs GT: अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस बनेगा बॉस! ओस और नमी बिगाड़ सकती है दिल्ली और गुजरात का खेल
Apr 08, 2026 | 05:17 PMDC vs GT: गुजरात टाइटंस से हिसाब बराबर करने उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स, जानें हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी
Apr 08, 2026 | 05:16 PMगड़चिरोली के झिंगानुर गांव में भीषण जलसंकट, डेढ़ किमी दूर से पानी ला रहे ग्रामीण
Apr 08, 2026 | 05:14 PMबंगाल चुनाव: इन 50 सीटों पर बिहारियों का जलवा, BJP-TMC और कांग्रेस ने सौंपी कमान
Apr 08, 2026 | 05:12 PMउत्तर कोरिया का ‘मिसाइल प्रहार’! दक्षिण कोरिया की दोस्ती को बताया ‘मूर्खता’, दागीं कई बैलिस्टिक मिसाइलें
Apr 08, 2026 | 05:11 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM














