Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कल जन्मदिन, आज मौत: मीटिंग में बैठे-बैठे भाजपा विधायक को आया हार्ट अटैक, मंत्री के सामने तोड़ा दम

Bareilly के फरीदपुर से BJP विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार को निधन हो गया। वह सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के साथ एक मीटिंग में थे, तभी उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Jan 02, 2026 | 05:09 PM

BJP विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का निधन (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

BJP MLA Shyam Bihari Lal passes away: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक बेहद दुखद और हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जिसने राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ दी है। फरीदपुर से भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। नियति का खेल देखिए कि जिस लोकप्रिय नेता ने गुरुवार, 1 जनवरी को ही अपना 60वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया था, अगले ही दिन मौत ने उन्हें गले लगा लिया। सर्किट हाउस में एक अहम बैठक के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और हंसता-खेलता जीवन अचानक शांत हो गया।

यह हृदय विदारक घटना तब घटी जब सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह अधिकारियों और नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर रहे थे। विधायक श्याम बिहारी लाल भी इस चर्चा में शामिल थे। दोपहर करीब सवा दो बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे कुर्सी पर ही असहज हो गए। मीटिंग हॉल में अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद सहयोगियों ने उन्हें तत्काल मेडिसिटी हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद दोपहर करीब तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

जनपद बरेली के फरीदपुर विधान सभा क्षेत्र से माननीय विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल… — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 2, 2026

एक घंटे तक चली सांसों की जंग

अस्पताल पहुंचने तक भाजपा विधायक की हालत बेहद नाजुक हो चुकी थी। मेडिसिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर विमल भारद्वाज ने बताया कि सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद जब उन्हें लाया गया, तो उनका बीपी और पल्स काम नहीं कर रहा था। मेडिकल टीम ने उन्हें बचाने के लिए सीपीआर दिया और करीब एक घंटे तक लगातार कोशिश की। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट भी दिया गया, लेकिन दिल का दौरा इतना भीषण था कि उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन की खबर मिलते ही डीएम अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य और सांसद छत्रपाल गंगवार समेत तमाम बड़े नेता और अधिकारी उनके आवास और अस्पताल पहुंच गए।

यह भी पढ़ें: मौतों के मातम में डूबा इंदौर! राज्य की सरकार पर BJP नेता उमा भारती का वार; कहा- जिंदगी की कीमत 2 लाख

प्रोफेसर से जनसेवक तक का सफर

डॉ. श्याम बिहारी लाल केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक विद्वान भी थे। 1 जनवरी 1966 को शाहजहांपुर में जन्मे श्याम बिहारी लाल पेशे से प्रोफेसर थे। वे बरेली की महात्मा ज्योतिबा फूले रोहिलखंड यूनिवर्सिटी में प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति विभाग के विभागाध्यक्ष थे। इसके अलावा वे पांचाल संग्रहालय के निदेशक भी रहे। राजनीति में उनका कद काफी ऊंचा था। उन्होंने 2017 में पहली बार भाजपा के टिकट पर फरीदपुर सुरक्षित सीट से जीत हासिल की थी और 2022 में दोबारा जनता का विश्वास जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उनके परिवार में पत्नी मंजू लता, एक बेटा और दो बेटियां हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

Up news bjp mla shyam bihari lal passes away heart attack bareilly latest updates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 02, 2026 | 05:08 PM

Topics:  

  • Bareilly
  • BJP Leader
  • Latest News
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘भारत विरोधी लॉबी और राहुल गांधी’, उमर खालिद पर अमेरिकी चिट्ठी से भड़की भाजपा, खोले पुराने राज

2

मैं पैसों के लिए काम करती हूं कोई जबरदस्ती…यूट्यूबर शादाब जकाती के आरोपों पर पत्नी ने तोड़ी चुप्पी

3

सुधर जाओ शाहरुख खान ‘हीरो से जीरो’ बनाने में देर नहीं लगेगी! देवकीनंदन ठाकुर की खुली चुनौती से बवाल

4

मौतों के मातम में डूबा इंदौर! राज्य की सरकार पर BJP नेता उमा भारती का वार; कहा- जिंदगी की कीमत 2 लाख

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.