धीरज धर्म मित्र अरु नारी…चंदा चोरी मामले में चंपत राय का पहला बयान, कहा- मौन धारण किया है, सच सामने आएगा
Champat Rai letter: राम मंदिर दान चोरी मामले में इस्तीफे के बाद चंपत राय ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। रामभक्तों के नाम पत्र लिखकर उन्होंने आरोपों को निराधार बताया है।
- Written By: अमन मौर्या
चंपत राय (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Ram Mandir Donation Theft Case: अयोध्या स्थित भगवान राम मंदिर में दान चोरी मामले में ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफे के बाद पहली बार चंपत राय प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने चंपत राय की पाती रामभक्तों के नाम एक पत्र जारी किया। पत्र में उन्होंने चढ़ावा चोरी को लेकर खुद पर लगे आरोपों को निराधार बताया है। साथ ही समय आने पर जवाब देने की भी बात कही।
रामभक्तों के नाम लिखी चंपत राय की पाती
चंपत राय ने अपने एक्स हैंडल पर पत्र साझा किया। उन्होंने श्रीरामचरितमानस की चौपाई धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारी। लिखकर पत्र साझा किया। पत्र में राय ने लिखा, पिछले 7 जून 2026 से श्री रामजन्मभूमि मन्दिर परिसर के दानपात्र की गणना के समय की गयी चोरी के सम्बन्ध में अनेक प्रकार की चर्चाएं चल रही हैं, व्यक्तिगत मेरे ऊपर अनेकों ने अनर्गल आरोप लगाए हैं, मैंने मौन धारण कर लिया है।
धीरज धर्म मित्र अरु नारी,
आपद काल परिखिअहिं चारी। pic.twitter.com/PHtGs95ass — Champat Rai (@ChampatRaiVHP) July 7, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Ram Mandir Donation Row: चढ़ावा चोरी मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 3 आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड
TMC फंड केस: ED ने कोलकाता समेत 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ की छापेमारी, चार्टर्ड फ्लाइट कनेक्शन की जांच तेज
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
भारतीय आयुर्वेद से होगा दुनिया का स्वास्थ्यवर्धन, नवभारत कॉन्क्लेव में मंत्री प्रतापराव जाधव का बड़ा दावा
SIT की अन्तिम रिपोर्ट आने पर देंगे जवाब
चंपत राय ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर जवाब को लेकर पत्र में लिखा कि मन्दिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को संपन्न बैठक में SIT की प्राथमिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी, यह रिपोर्ट अब सार्वजनिक हो चुकी है। यद्यपि यह गोपनीय थी। आगे उन्होंने लिखा कि आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि SIT के अन्तिम रिपोर्ट आने के बाद, फैलाये जा रहे सभी बिन्दुओं पर अपना उत्तर क्रमानुसार दूंगा। सभी सत्य सामने आ जायेगा।
1991 से अयोध्या में सक्रिय हैं चंपत राय
चंपत राय 1991 से ही अयोध्या में सक्रिय हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने पत्र में भी दिया है। चंपत राय ने लिखा कि मैं अक्टूबर वर्ष 1991 से अयोध्या में संगठन द्वारा भेजा गया। मेरा प्रचारक जीवन 45 वर्ष से, जहां-जहां मैं रहा, खुली पुस्तक के समान है। अंत में उन्होंने लिखा कि सभी को आदर पूर्वक नमन।
ये भी पढे़ं- Ram Mandir Donation Row: चढ़ावा चोरी मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 3 आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड
तीन आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड
राम मंदिर दान चोरी मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए 3 आरोपियों को एक दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेज दिया है। जेल में बंद आरोपी लवकुश मिश्रा, करुणेश पांडे और अनुकल्प मिश्रा को कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड दे दी है। इसके पहले अयोध्या पुलिस ने कोर्ट से तीनों आरोपियों की 7 दिन की पुलिस रिमांड की मांग की थी।
