काबा-मदीना वाली सायोनी घोष को देखते ही लगे ‘गद्दार-बेइमान’ के नारे, लोगों ने पूछा- कितने में बिकी? देखें VIDEO
Baruipur Rape Murder Case: बारुईपुर रेप-मर्डर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं टीएमसी की बागी सांसद सायोनी घोष का लोगों ने 'बेइमान' के नारों से विरोध किया।
- Written By: अमन मौर्या
सायोनी घोष (फोटो सोर्स- IANS)
Saayoni Ghosh Baiman slogans: पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर गांव में एक 12 साल की बच्ची की गैंगरेप और हत्या के बाद से पूरे राज्य में हड़कंप मचा हुआ है। मामले मं तृणमूल कांग्रेस की बागी गुट की सांसद सायोनी घोष भी मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं।
सायोनी के बारुईपुर गांव पहुंचते ही वहां लोग इकठ्ठ हो गए और बेइमान-बेइमान के नारे लगाना शुरू कर दिया। भीड़ के बीच सायोनी असहज नजर आईं। लोगों ने सायोनी के ममता बनर्जी से अलग होने की भी आलोचना की।
सुवेंदु अधिकारी पर जताया भरोसा
TMC की बागी सांसद सायोनी घोष ने बंगाल के बारुईपुर रेप और मर्डर की घटना पर कहा कि मुझे सुवेंदु अधिकारी पर भरोसा है और वे बारुईपुर रेप-मर्डर केस में न्याय दिलाएंगे। मीडिया से बातचीत के दौरान सायोनी घोष ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। इस पर ज्यादा कुछ कहने को नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
धीरज धर्म मित्र अरु नारी…चंदा चोरी मामले में चंपत राय का पहला बयान, कहा- मौन धारण किया है, सच सामने आएगा
Ram Mandir Donation Row: चढ़ावा चोरी मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 3 आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड
TMC फंड केस: ED ने कोलकाता समेत 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ की छापेमारी, चार्टर्ड फ्लाइट कनेक्शन की जांच तेज
भारतीय आयुर्वेद से होगा दुनिया का स्वास्थ्यवर्धन, नवभारत कॉन्क्लेव में मंत्री प्रतापराव जाधव का बड़ा दावा
‘आपका रेप’ बनाम ‘मेरा रेप’ जैसी कोई चीज नहीं होती। ऐसी स्थिति में मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं। इसमें शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, जिससे ऐसे लोगों की रूह कांप जाए जो गलत काम करने की सोच भी रखते हैं। हमें अपने सीएम सुवेंदु अधिकारी पर भरोसा है कि न्याय मिलेगा।
पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में सायोनी घोष का स्वागत “बेईमान” और “कितने में बिकीं” जैसे नारों के साथ किया गया। BJP ने उन्हें NCPI में शामिल कराकर कहीं का नहीं छोड़ा है। BJP-मोदी 2029 तक बिल पास कराने के लिए उनका इस्तेमाल करेंगे, उसके बाद वे कहीं के नहीं रहेंगे। pic.twitter.com/BES9HbTuon — Dinesh Purohit (@Imdineshpurohit) July 7, 2026
CM ने उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन: घोष
अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट में सायोनी घोष ने लिखा कि मैंने मुख्यमंत्री से बात की है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रहे हैं। गिरफ्तारियां की जा रही हैं, एक SIT का गठन किया गया है, वे पीड़ित परिवार के संपर्क में हैं और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द से जल्द न्याय किया जाएगा। त्वरित और आवश्यक कार्रवाई करने के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देती हूं।
I strongly condemn the heinous incident targeting a minor girl in Baruipur, Surjapur, South 24 Parganas. I express my heartfelt condolences while standing in complete solidarity with her & her family. I have spoken to the Hon’ble Chief Minister, Shri @SuvenduWB ji and he has… — Saayoni Ghosh (@sayani06) July 5, 2026
काकोली घोष ने की कड़ी निंदा
TMC की बागी सांसद गुट की नेता काकोली घोष दस्तीदार ने भी घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद है। हम इसकी निंदा करते हैं और कार्रवाई की मांग करते हैं। हम पीड़ित परिवार के साथ हैं और न्याय मिलने तक लड़ेंगे।
ये भी पढ़ें- TMC फंड केस: ED ने कोलकाता समेत 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ की छापेमारी, चार्टर्ड फ्लाइट कनेक्शन की जांच तेज
नौशाद सिद्दीकी ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
बंगाल से ISF नेता नौशाद सिद्दीकी ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बहुत दुखद घटना है। बीजेपी ने चुनाव से पहले कहा था कि भय बंगाल से जाएगा। लोग आराम से जीवन जी पाएंगे। यह जो घटना हुई है। उन्होंने बीजेपी सरकार और CM सुवेंदु अधिकारी से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
