-
रवि, 2 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Up Government Revenue Increased If Illegal Liquor Sale Was Stop
अवैध शराब बिक्री पर लगी लगाम तो बढ़ा यूपी सरकार का राजस्व
- Written By: प्रभाकर दुबे

File Photo
-राजेश मिश्र
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बाहरी राज्यों की शराब बिकने पर रोक के चलते आबकारी राजस्व में खासा इजाफा हुआ है। चालू वित्त वर्ष में जुलाई तक आबकारी विभाग ने बीते साल की इसी अवधि की तुलना में 15.31 फीसदी अधिक राजस्व हासिल किया है। आबकारी विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई, 2022 तक गत वर्ष के मुकाबले 1,710 करोड़ रुपए अधिक राजस्व आया है। इस अवधि में देशी शराब में 17.65 फीसदी, विदेशी मदिरा में 1.6 फीसदी, जबकि बीयर में 52.5 फीसदी अधिक की खपत हुई है।
अपर मुख्य सचिव, आबकारी संजय भूसरेड्डी ने बताया कि प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और तस्करी के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है। आबकारी विभाग द्वारा लगातार की जा रही प्रवर्तन कार्रवाई के चलते इसी साल जुलाई में 3,160 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया गया, जबकि गतवर्ष जुलाई में 2,795 करोड़ रुपए की प्राप्ति की गयी थी। इसी प्रकार बीते साल जुलाई तक 11,164 करोड़ रुपए का राजस्व मिला था, जो इस साल बढ़कर इसी अवधि में 12,874 करोड़ रुपए हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Gadchiroli News: गड़चिरोली में शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 23 लाख का माल जब्त
Amravati News: अमरावती में शराब लदे ट्रक से चोरी, पुलिस पहुंचते ही पेटियां छोड़कर भागे लोग
पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ने अवैध शराब और गांजा कारोबार पर सख्ती के दिए निर्देश
गोंदिया में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कई गांवों में छापेमारी, चार आरोपी गिरफ्तार
देशी मदिरा की खपत में इजाफा
अपर मुख्य सचिव के मुताबिक, अप्रैल से लेकर माह जुलाई, 2022 तक देशी मदिरा की खपत में लगातार वृद्धि प्राप्त की गयी है। जुलाई 21 तक जहां देशी मदिरा की खपत प्रदेश में लगभग 5,124 करोड़ रुपए की थी, वहीं इस साल इसी अवधि में लगभग 6,029 करोड़ रुपए की खपत हुई है, जिससे राज्य सरकार को 906 करोड़ रुपए की अधिक आय हुई है।
48 करोड़ रुपए से अधिक की आय हुई
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि इस अवधि में विदेशी मदिरा और बीयर के उपभोग में लगातार वृद्धि हुई है। विदेशी मदिरा में जुलाई, 2021 तक जहां एक ओर लगभग 3,456 करोड़ रुपए की बिक्री हुई थी, वहीं इस साल तक लगभग 3,504 करोड़ रुपए की खपत हुई, जिससे प्रदेश सरकार को गत वर्ष की तुलना में 48 करोड़ रुपए से अधिक की आय हुई है। प्रदेश में बीते साल की तुलना में इस साल जुलाई तक 740 करोड़ रुपए की अधिक आय बीयर की बिक्री से हुई है।
Up government revenue increased if illegal liquor sale was stop
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पर्यावरण संरक्षण की नई पहल! नागपुर में राज्यपाल के हाथों पौधारोपण अभियान का आगाज, जुटे शहर के प्रमुख दिग्गज
Aug 02, 2026 | 05:30 PMMaharashtra Weather: महाराष्ट्र में अगले 5 दिन आफत की बारिश! IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
Aug 02, 2026 | 05:21 PMकहां छिपे हैं मोजतबा खामेनेई? 150 दिनों से नहीं मिल रहा है कोई सुराग, मोसाद और CIA का बढ़ा सिरदर्द
Aug 02, 2026 | 05:21 PMखुद का जनरेटर, खुद का डीजल फिर भी महावितरण को दो टैक्स! नागपुर में होटल संचालकों का फूटा गुस्सा
Aug 02, 2026 | 05:16 PMइलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को लगाई फटकार, कहा- महिला कैदियों को खुली जेल से बाहर रखना अस्वीकार्य
Aug 02, 2026 | 05:15 PMमुंबई में टूटा 14 साल का रिकॉर्ड! जुलाई में 13,617 संपत्तियों का पंजीकरण, मिली ₹1,223 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी
Aug 02, 2026 | 05:14 PMPoK में आखिर क्यों भड़का जनता का गुस्सा? अमेरिकी रिपोर्ट ने पाकिस्तान के दावों की खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
Aug 02, 2026 | 05:13 PMवीडियो गैलरी

प्रशांत किशोर का बड़ा खुलासा: आधी रात को घर में घुसकर पुलिस ने किया ऐसा काम, उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 04:09 PM
चौबेपुर में अराजक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर और मां काली की तोड़ीं मूर्तियां, ग्रामीणों ने किया हंगामा, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:11 PM
संसद में भगवा पहनना पड़ा भारी! वाराणसी में पप्पू यादव, राहुल और अवधेश प्रसाद पर FIR दर्ज- VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:04 PM
वक्फ मुद्दे पर मौलवी बनेंगे राहुल? BJP छोड़ने के सस्पेंस के बीच शहजाद पूनावाला का विपक्ष पर तंज, देखें- VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:32 PM
खाकी पर लगा सबसे बड़ा दाग! आगरा कैंट RPF कांड में चौंकाने वाला खुलासा, हिल गया पूरा रेलवे विभाग, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:23 PM
कुलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भड़के कश्मीरी, कैंडल मार्च निकालकर दहशतगर्दों को दी चेतावनी; देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 09:59 PM














