Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- ‘अ’ से अलकायदा वाली है सपा की पाठशाला

UP News: भाजपा और सपा के बीच पीडीए स्कूल विवाद जारी है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बच्चों को गलत सोच सिखाने का आरोप लगाया, और सपा की पिछली सरकार पर भी निशाना साधा।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Aug 08, 2025 | 05:49 PM

ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर हमला बोला (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

SP PDA School Controversy: उत्तर प्रदेश में भाजपा और सपा के बीच पीडीए स्कूल को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों पार्टियों नेता एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैंष। इसी बीच प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश बच्चों को ‘अ’ से ‘अलकायदा’ सिखाना चाहते हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें सपा कार्यकर्ता द्वारा पीडीए स्कूल के बच्चों को “A for Akhilesh” और “D for Dimple” पढ़ाया जा रहा है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव बच्चों की सोच को गलत दिशा में मोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अखिलेश को शिक्षा और बच्चों के भविष्य की कोई समझ नहीं है, और वे केवल अपनी राजनीतिक विचारधारा को थोपने का प्रयास कर रहे हैं।

सपा सरकार में वापस होते थे अपराधियों के केस

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अखिलेश और सपा सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, वो केवल अपनी राजनीति के चक्कर में सब कर रहे हैं। वो सिर्फ अ से अलकायदा ही जानते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, जब सपा की सरकार थी तब उस दौरान बवाल करने वाले, अपराधियों के केस वापस लिए जाते थे। लेकिन जब से उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है कानून व्यावस्था सख्त है।

क्या है पूरा मामला?

पूरा मामला तब शुरू हुआ जब योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के कुछ सरकारी स्कूलों को एक-दूसरे में मर्ज करने का फैसला लिया। सरकार की योजना थी कि जिन स्कूलों में छात्रों की संख्या बहुत कम है, वहां कार्यरत शिक्षकों को पास के अन्य स्कूलों में भेजा जाए, ताकि शिक्षकों का बेहतर उपयोग हो सके। हालांकि, इस फैसले का राज्यभर में विरोध शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें: ‘भ्रम फैलाना कांग्रेस की…’ भाजपा सांसदों का राहुल गांधी पर जोरदार हमला, आरोपों को लेकर कही ये बात

अखिलेश ने सरकार पर साधा निशाना

अखिलेश ने स्कूलों के मर्जर के मुद्दे लेकर कहा कि, समस्या बजट की नहीं, बल्कि सरकार की सोच की है। उन्होंने कहाकि एक आदर्श शिक्षा प्रणाली में हर 20 छात्रों पर एक शिक्षक होना चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार हर निर्णय को केवल लाभ-हानि के नजरिए से देखती है। यही कारण है कि अब शिक्षा के क्षेत्र में भी व्यावसायिक दृष्टिकोण अपनाया जा रहा है और बजट की कमी का बहाना बनाकर शिक्षा व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है।

Up deputy cm brajesh pathak targets akhilesh yadav sp school al qaeda

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 08, 2025 | 05:49 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Brajesh Pathak
  • Uttar Pradesh
  • Yogi Adityanat

सम्बंधित ख़बरें

1

योगी सरकार का बड़ा ऐलान! सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 1200 से अधिक पदों पर होगी बंपर भर्ती

2

इधर 7 महीने से नियुक्ति पत्र के लिए चक्कर काट रहे डॉक्टर…उधर योगी सरकार ने निकाली 1200 नई भर्ती

3

योगी की पाती में CM Yogi ने किया डिजिटल अरेस्ट से सावधान, ठगी के खेल से जनता को बचने के दिए टिप्स

4

‘तुमसे सीटें मांग कौन रहा…’, क्या यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस? इस बयान के बाद अटकलें तेज

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.