Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UP: देवबंद में दो बीघा जमीन के लिए जमकर पथराव, महिलाएं समेत कई लोग घायल, मौके पर भारी फोर्स तैनात

Deoband Land Dispute: सहारनपुर के देवबंद स्थित लालवाला गांव में दो बीघा जमीन के विवाद में ठाकुर और दलित समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई। पथराव और पुलिस कार्रवाई में महिलाओं समेत कई लोग घायल हैं।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: May 09, 2026 | 04:30 PM

देवबंद में हिंसा के बाद तैनात पुलिस, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Deoband Land Dispute News In Hindi: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद अंतर्गत देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में शनिवार को दो बीघा जमीन को लेकर दो समुदायों के बीच जमकर बवाल हुआ। जमीन पर कब्जे के विवाद को लेकर ठाकुर और अनुसूचित समाज के लोग आमने-सामने आ गए, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई।

दोनों पक्षों के बीच हुए भीषण पथराव और बाद में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में दो महिलाओं सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अभी पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है।

जमीन पर कब्जे को लेकर भड़की हिंसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवबंद कोतवाली क्षेत्र के लालवाला गांव में स्थित दो बीघा जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से कानूनी और सामाजिक विवाद चला आ रहा है। शनिवार को विवाद तब हिंसक रूप ले लिया जब एक पक्ष ने जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। दूसरे पक्ष ने इस कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया, जिससे देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज और फिर भारी पथराव में बदल गई। अचानक हुए इस बवाल से गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

सम्बंधित ख़बरें

UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में कल होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, ये 6 नेता बनेंगे मंत्री, देखें लिस्ट

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा एक्शन, CMO समेत 16 अफसरों पर गिरी गाज; 5 डॉक्टर बर्खास्त

यूपी में सरकारी अफसरों के लिए शासनादेश जारी, सांसद-विधायकों के सामने जोड़ना होगा हाथ, नहीं तो…

योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO

पुलिस की कार्रवाई और लाठीचार्ज

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची लेकिन भीड़ और तनाव को देखते हुए स्थिति को संभालना मुश्किल हो गया। हालात बिगड़ते देख जनपद के कई अन्य थानों की पुलिस फोर्स और PAC बल को तुरंत बुलाया गया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया।

अनुसूचित समाज के लोगों का आरोप है कि पुलिस ने उन पर एकतरफा लाठीचार्ज किया, जिसमें कई ग्रामीण चोटिल हुए हैं। दूसरी ओर, ठाकुर पक्ष का दावा है कि उन्होंने जमीन कानूनी रूप से खरीदी है और जब वे वहां पहुंचे तो दूसरे पक्ष ने उन पर हमला कर दिया।

भीम सेना की एंट्री से बढ़ा तनाव

बवाल की खबर मिलते ही भीम सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी लालवाला गांव पहुंच गए। जिससे माहौल और अधिक संवेदनशील हो गया। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात है। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया है ताकि हिंसा को दोबारा भड़कने से रोका जा सके।

यह भी पढ़ें:- UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में कल होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, ये 6 नेता बनेंगे मंत्री, देखें लिस्ट

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

घायल हुए सभी लोगों को तुरंत पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं जो पथराव की चपेट में आ गई थीं। जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और फिलहाल शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है।

Up deoband land dispute lalwala village clash news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 09, 2026 | 04:29 PM

Topics:  

  • Saharanpur
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.