UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में कल होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, ये 6 नेता बनेंगे मंत्री, देखें लिस्ट

Yogi Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में रविवार (10 मई) को मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। जो छह मंत्री कल शपथ ले सकते हैं उनके नाम भी अब सामने आए हैं।
cm yogi pankaj chaudhary
CM योगी, पंकज चौधरी (Image- Social Media)
Published on: 
Updated on: 

UP Cabinet Expansion:  उत्तर प्रदेश में कई दिनों से चल रही मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों पर विराम लग सकता है। खबरों के मुताबिक रविवार (10 मई) को यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। जो छह मंत्री कल शपथ ले सकते हैं उनके नाम भी अब सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में 6 मंत्रियों की जगह खाली है , उत्तर प्रदेश में इस समय 54 मंत्री हैं। कुल 60 मंत्री हो सकते हैं।

खबरों के मुताबिक जिन 6 नए चेहरों को इस मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है उनके नाम हैं...

  • कृष्णा पासवान
  • सपा की बागी विधायक पूजा पाल
  • मनोज पाण्डे
  • भूपेंद्र चौधरी
  • अशोक कटारिया
  • रोमी साहनी

राज्यपाल से मिलेंगे CM योगी

बता दें कि कैबिनेट फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच मुख्यमंत्री योगी आज शाम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करने पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री की यह मुलाकात शाम 6:30 बजे होगी। ऐसा माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा की जाएगी।

6 लोगों का मंत्री बनना तय

बता दें कि योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज  हैं। इनमें कृष्णा पासवान, सपा की बागी विधायक पूजा पाल, मनोज पाण्डे, भूपेंद्र चौधरी, अशोक कटारिया और रोमी साहनी जैसे नेताओं का नाम शामिल है। इन नेताओं का नाम सामने आने के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार संभव माना जा रहा है। अभी इन छह नामों पर अंतिम मुहर लगना बाकी है और कयास लगाए जा रहे हैं कि इन छह लोगों का मंत्री बनना करीब तय है।

वहीं राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। इसी को देखते हुए ही योगी कैबिनेट में विस्तार को लेकर सहमति बनी है। साथ ही इस विस्तार में किसी भी मंत्री को हटाया नहीं जाएगा। विभाग दबलने के भी आसार कम ही दिख रहे हैं। इन छह नामों के सामने आने के बाद अब लगभग नए मंत्रिमंडल के विस्तार का खाका तैयार कर लिया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com