- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Up Bjp Leadership Change Pankaj Chaudhary Challenges Anupriya Patel Politics
UP बीजेपी के नए ‘चौधरी’ के सामने होंगी ये 5 चुनौतियां, पास हुए तो खत्म हो जाएगी सियासत-ए-अनुप्रिया
- Written By: अभिषेक सिंह
Pankaj Chaudhary Challenges: यूपी बीजेपी की कमान संभालने के बाद पंकज चौधरी की राह आसान नहीं होने वाली हैं। उनके सामने 2027 विधानसभा चुनाव के साथ-साथ कई बड़ी चुनौतियां सामने होंगी।

पंकच चौधरी (डिजाइन फोटो)
UP BJP new President: पंकज चौधरी ने उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रस्तावक खुद उनके प्रस्तावक बने थे। इसके अलावा कोई दूसरा नामांकन दाखिल नहीं हुआ है। ऐसे में पंकज चौधरी निर्विरोध ही यूपी बीजेपी के अध्यक्ष बन गए हैं। हालांकि उनके नाम का औपचारिक ऐलान कल किया जाएगा।
यूपी बीजेपी की कमान संभालने के बाद पंकज चौधरी की राह आसान नहीं होने वाली हैं। उनके सामने 2027 विधानसभा चुनाव के साथ-साथ कई बड़ी चुनौतियां सामने होंगी। तो चलिए एक-एक कर के विस्तार से जानते हैं कि यूपी बीजेपी के नए ‘चौधरी’ के सामने कौन-कौन से चैलेंज आने वाले हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027
पंकज चौधरी के के कार्यकाल में 2027 का विधानसभा चुनाव भी लड़ा जाना है। देश का सबसे बड़ा सियासी सूबा होने के कारण यहां सरकार को बचाए रखना और प्रदर्शन को बेहतर करने की जिम्मेदारी पंकज चौधरी के ऊपर आने वाली है। इस चुनौती से पार पाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
सम्बंधित ख़बरें
नेहरू से आगे निकले मोदी: 12 साल 15 दिन का कार्यकाल पूरा कर बनाया महा-रिकॉर्ड, देशभर में विशेष हवन-पूजन
मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर महासंग्राम! एक तरफ तारीफों के पुल, दूसरी तरफ ‘बर्बादी’ का आरोप, पोस्टर से मचा बवाल
Modi Cabinet में बड़ा फेरबदल संभव! राघव चड्ढा की हो सकती है एंट्री, 2 मंत्रियों की छुट्टी होने की अटकलें
‘संकट में संकटमोचक’, ऑपरेशन ब्लू स्टार पर बयान, गिरीश महाजन पर भड़का BJP का आलाकमान
पूर्वांचल में बीजेपी को मजबूती देना
पंकज चौधरी को जिन दो कारणों की वजह से यूपी बीजेपी की कमान सौंपी गई है, उनमें अव्वल ये है कि वो कुर्मी समुदाय से आते हैं। दूसरा वह पूर्वांचल से ताल्लुक रखते हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सपा ने सबसे बड़ा डेंट पूर्वांचल में ही लगाया था। इस लिहाज से पूर्वांचल में भाजपा को मजूबत करना उनकी दूसरी चुनौती होगी।
कुर्मियों के बीच में आत्मनिर्भरता
यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष के तौर पर पंकज चौधरी के सामने तीसरी चुनौती यह भी होगी कि वह कुर्मी वोटरों के बीच में भाजपा को ‘आत्मनिर्भर’ बनाएं। अभी तक उत्तर प्रदेश में ‘कुर्मी वोटरों के महासागर’ में बीजेपी अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल (एस) की नाव पर सवार होकर पार उतरने को मजबूर थी। लेकिन अब भूपेन्द्र चौधरी को कमान सौंपकर यह संदेश दिया है कि वह कुर्मियों के बीच आत्मनिर्भर होना चाहती है।
संगठन में सामंजस्य बनाए रखना
भारतीय जनता पार्टी ने लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश मे संगठन की कमान ओबीसी के हाथ में सौंपी है। यूपी बीजेपी को पहला दलित अध्यक्ष मिलने की उम्मीद एक बार फिर खत्म हो गई है। इस लिहाज से देखें तो पार्टी के अंतर दलित नेताओं में आंतरिक मनमुटाव भी सामने आ सकता है। ऐसे में पंकज चौधरी के सामने संगठन में सामंजस्य बिठाए रखने की भी चुनौती होगी।
अन्य पिछड़ा वर्ग से सही तालमेल
चौधरी के सामने अन्य पिछड़ा वर्ग को साथ लेकर चलने की चुनौती भी होगी। जिसमें कुर्मी के अलावा अन्य जाति के लोग शामिल हैं। पिछड़े वर्ग की इस तरह से पैरवी करने की कोशिश होगी जिस तरह से एक समय में केशव प्रसाद मौर्य किया करते थे, तभी वह पूर्वांचल में भारतीय जनता पार्टी की आकांक्षाओं पर खरा उतर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव की वजह से पंकज चौधरी बने यूपी BJP अध्यक्ष! यूपी की ये सियासी कहानी कर देगी हैरान
ऐसे में अगर पंकज चौधरी केवल कुर्मी वोटो के भरोसे भाजपा को मजबूत करने की कोशिश करेंगे तो शायद फेल हो जाएं। इसलिए उन्हें कुर्मी बिरादरी के अलावा अन्य जातियों के वोट बैंक भी साधने होंगे और अपने प्रदेश तथा जिला स्तर के संगठन में इन लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देनी होगी।
Up bjp leadership change pankaj chaudhary challenges anupriya patel politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mumbai Coastal Road North: 715 करोड़ का फंड मंजूर; 70 हजार नए पेड़ लगाने की योजना; काम में तेजी
Jun 10, 2026 | 02:31 PMगड़चिरोली: 5 महीने से कमीशन नहीं मिलने पर फूटा राशन दुकानदारों का गुस्सा, अहेरी तहसील में सौंपा ज्ञापन
Jun 10, 2026 | 02:31 PMनागपुर फायर ब्रिगेड में भर्ती का रास्ता साफ; ‘अग्निशामक विमोचक’ के 500 पदों पर होगी 100% सीधी भर्ती
Jun 10, 2026 | 02:30 PMमीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज: रोशनपुरा चौराहे पर कांग्रेस का बड़ा धरना, उपवास पर बैठे दिग्गज नेता
Jun 10, 2026 | 02:28 PMनेहरू के कालखंड को पीछे छोड़ पीएम मोदी ने रचा इतिहास, तो रवि शास्त्री ने प्रधानमंत्री की तारीफों के बांधे पुल
Jun 10, 2026 | 02:24 PMवीआईपी रोड पर पेड़ कटाई विवाद, नागपुर मनपा के निशाने पर होर्डिंग कंपनी; स्थानीय लोगों का विरोध
Jun 10, 2026 | 02:15 PMभंडारा में बुनियादी सुविधाओं का संकट; बिजली, पानी और सड़कों की समस्याओं से जूझ रहे नागरिक
Jun 10, 2026 | 02:11 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM
MP के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर-नर्स गायब; सिक्योरिटी गार्ड ने लगाया इंजेक्शन, VIDEO वायरल
Jun 09, 2026 | 09:19 PM
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला, बिना चुनाव ही जीती बीजेपी, देखें- VIDEO
Jun 09, 2026 | 09:02 PM
वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM














