-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Mathura »
- Food Safety Department Destroys Adulterated Peda Milk Cake Vrindavan Raid
वृंदावन में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोदामों से बरामद 5,000 किलो मिलावटी पेड़ा और मिल्क केक किए नष्ट
- Reported By: मोहन श्याम शर्मा | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Food Safety Department: खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5,000 किग्रा मिलावटी मिठाई बरामद कर नष्ट कराया। आशंका है कि यह मिठाई बांके बिहारी मंदिर में प्रसाद के रूप में बेची जानी थी।

मिलावटी मिठाई नष्ट (सोर्स- फोटो नवभारत)
Food Safety Department Action Against Adulterated Peda: धार्मिक नगरी वृंदावन में श्रद्धालुओं की आस्था और स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5,000 किलोग्राम दूषित पेड़ा और मिल्क केक बरामद कर नष्ट कराया। विभाग की इस कार्रवाई से मिलावट का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।
100 बोरों में निम्न गुणवत्ता का पेड़ा और मिल्क केक बरामद
सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय जतिन कुमार सिंह के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रुक्मिणी विहार सेक्टर-3 स्थित विष्णु अग्रवाल के गोदाम तथा सुनरख गांव में सत्यपाल के ठिकाने पर एक साथ छापेमारी की। जांच के दौरान दोनों स्थानों से लगभग 100 बोरों में रखा करीब 5 हजार किलोग्राम अत्यंत निम्न गुणवत्ता का पेड़ा और मिल्क केक बरामद हुआ। प्राथमिक जांच में खाद्य सामग्री संदिग्ध और मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त प्रतीत होने पर उसे मौके पर ही जब्त कर नष्ट कराने की कार्रवाई की गई।
बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में प्रसाद के रूप में बेचने की आशंका
विभागीय अधिकारियों के अनुसार आशंका है कि यह दूषित मिठाई ठाकुर बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में प्रसाद के रूप में बेचने या वितरित करने की तैयारी थी। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं तक यह मिलावटी सामग्री पहुंचने से रोक दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
नाबार्ड की हथकरघा प्रदर्शनी में दिखेगी उत्तर प्रदेश की बुनाई परंपरा, मुबारकपुर की कला बनेगी आकर्षण
कोर्ट से राहत मिलने के बाद वृंदावन पहुंचे बृज भूषण शरण सिंह, गुरु रितेश्वर दास से लिया आशीर्वाद
कांग्रेस में शामिल हुए बसपा नेता नीरज शर्मा; प्रदीप माथुर ने दिलाई सदस्यता, पटुका पहनाकर किया अभिनंदन
Prayagraj: SRN अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम; अव्यवस्थाओं की खुली पोल, टूटी फर्श और गंदगी देख भड़के बृजेश पाठक
यह भी पढ़ें- आगरा में नहीं थम रहा ‘लव जिहाद’; परिजनों ने पहचान छिपाकर संबंध बनाने का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस
छापेमारी के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पेड़ा और मिल्क केक के नमूने भी लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित आरोपियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सहायक आयुक्त द्वितीय जतिन कुमार सिंह ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने, संग्रह करने या बेचने वालों के खिलाफ विभाग का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Food safety department destroys adulterated peda milk cake vrindavan raid
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वृंदावन में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोदामों से बरामद 5,000 किलो मिलावटी पेड़ा और मिल्क केक किए नष्ट
Aug 04, 2026 | 07:21 PMMP राज्यसभा चुनाव विवाद: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर रिटर्निंग ऑफिसर समेत सभी प्रतिवादियों को नोटिस
Aug 04, 2026 | 07:13 PMशेख हसीना के दिल्ली कार्यक्रम पर भारत का दो टूक जवाब…MEA ने स्पष्ट की सरकार की स्थिति, बोला- यह निजी आयोजन
Aug 04, 2026 | 07:12 PMईरान में सालाना महंगाई दर 87 फीसदी के पार, सर्वाइवल इकोनॉमी मोड में पहुंचा पूरा देश
Aug 04, 2026 | 07:11 PM117 दिन के संघर्ष के बाद समग्र शिक्षा के संविदा कर्मचारियों की बड़ी जीत, समायोजन का शासनादेश जारी
Aug 04, 2026 | 07:03 PMगांधी के हत्यारों और आंबेडकर के विरोधियों से हमें संविधान का पाठ नहीं चाहिए.. अभिजीत दीपके का RSS पर तीखा हमला
Aug 04, 2026 | 07:03 PMआसाराम की मेडिकल जमानत पर SC में सुनवाई; AIIMS रिपोर्ट के विरोधाभास पर उठाए सवाल, 6 अगस्त को अगली सुनवाई
Aug 04, 2026 | 06:56 PMवीडियो गैलरी

POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM














