-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Mokama Mla Anant Singh On Bankipur By Election Result Prahsant Kishro Video
नीतीश कुमार को जबरदस्ती हटाया गया! बांकीपुर में भाजपा की हार पर बोले अनंत सिंह, सम्राट चौधरी के लिए क्या कहा?
- Written By: मनोज आर्या
Mokama MLA Anant Singh: इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। एक तरफ विपक्ष इसे एनडीए की अंदरूनी कलह करार दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सत्ता पक्ष चुनावी समीक्षा की बात कर रहे हैं।

नीतीश कुमार, अनंत सिंह और सम्राट चौधरी, (AI जेनरेटेड इमेज
Anant Singh on Bankipur By Election Result: बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों और राजनीतिक बयानों के बाद प्रदेश की राजनीति में गर्माहट देखने को मिल रही है। बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर की जीत के बाद मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है, जिससे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के भीतर असंतोष के संकेत मिल रहे हैं। वायरल वीडियो में उनके द्वारा दिए गए बयानों के मुताबिक, अनंत सिंह बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के रुख या मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था से खास खुश नजर नहीं आ रहे हैं।
बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर अपनी बात रखते हुए अनंत सिंह ने स्पष्ट तौर पर कहा कि सच्चाई चाहे जो भी हो, लेकिन आम जनता के बीच नीतीश कुमार को लेकर एक खास संदेश गया है। उन्होंने कहा कि जनता में यह अफवाह या चर्चा है कि नीतीश कुमार को किनारे या हटाया गया है। उनका मानना है कि यदि नीतीश कुमार पूरी तरह से नेतृत्व के मोर्चे पर होते, तो इस चुनाव में हार का सामना नहीं करना पड़ता, क्योंकि राज्य की जनता का भरोसा आज भी नीतीश कुमार के साथ ही है।
एनडीए के भीतर मतभेद के संकेत
अनंत सिंह का यह बयान ऐसे समय में आया है जब उपचुनाव के नतीजों को लेकर एनडीए के भीतर समीक्षा का दौर जारी है। प्रशांत किशोर की पार्टी द्वारा बांकीपुर में दर्ज की गई जीत ने सत्ताधारी गठबंधन के रणनीतिकारों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अनंत सिंह का सार्वजनिक रूप से नीतीश कुमार के समर्थन में खड़ा होना और अप्रत्यक्ष रूप से सम्राट चौधरी व वर्तमान चुनावी रणनीति पर सवाल उठाना एनडीए के भीतर मतभेदों को दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
सुनेत्रा पवार के मार्गदर्शन में तटकरे कर रहे बेहतरीन काम, प्रशांत किशोर की मुलाकात पर दत्तात्रेय भरणे की सफाई
प्रशांत किशोर की एंट्री से पहले NCP में भगदड़! सुनेत्रा पवार संग बैठक के बाद पार्टी में अंदरूनी खटपट तेज
प्रशांत किशोर ने की सुनेत्रा पवार से मुलाकात, महाराष्ट्र में NCP की नई राजनीतिक रणनीति की अटकलें तेज
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
अनंत सिंह बिहार के मुख्यमंत्रीसम्राट चौधरी से खुश नजर नहीं आ रहे हैं बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत पर अनंत सिंह ने कहा… सच्चाई जो भी हो ,मगर नीतीश कुमार को लेकर जनता में अफवाह है उन्हें हटाया गया है अगर नीतीश कुमार होते तो यह हार नही होती ,जनता उनके साथ है… pic.twitter.com/3jrMqIpLEN — Om singh (@ompratapsingh0) August 4, 2026
इस बयान के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। एक तरफ जहां विपक्षी दल इसे एनडीए की अंदरूनी कलह करार दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सत्ता पक्ष के नेता चुनावी समीक्षा की बात कर रहे हैं। नीतीश कुमार की लोकप्रियता और उनके जनाधार को लेकर अनंत सिंह के इस दावे ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि राज्य की राजनीति में नीतीश कुमार की भूमिका को नजरअंदाज करना किसी भी घटक दल के लिए आसान नहीं होगा।
यह भी पढ़ें: ही-ही-ही-ही हंस देले… बांकीपुर में BJP की हार के बाद PK के समर्थकों ने जमकर चिढ़ाया, VIDEO हुआ वायरल
सम्राट चौधरी की बढ़ी मुश्किलें!
आने वाले दिनों में इस बयान और बांकीपुर चुनाव परिणाम के असर से बिहार की राजनीति में नए समीकरण बनते दिख सकते हैं। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला ऐसा मौका था जब बिहार में कोई जनता की तरफ से कोई चुनाव हुआ है। यही वजह है कि बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मिली हार को सम्राट चौधरी से भी जोड़ा जा रहा है। चर्चा तो यह भी है कि BJP ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाकर ब्लंडर कर दिया। जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ रहा है।
Mokama mla anant singh on bankipur by election result prahsant kishro video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बकाया बिल से आर्थिक संकट में गड़चिरोली के ठेकेदार, 10 अगस्त से मुंबई में बेमियादी अनशन की चेतावनी
Aug 08, 2026 | 05:00 PMMercedes की नई इलेक्ट्रिक तूफान ने मचाई खलबली, 800KM रेंज और धांसू स्पीड के साथ AMG GT 53 EV की एंट्री
Aug 08, 2026 | 04:54 PMAgra: स्वास्थ्य मंत्री के दावों को मुंह चिढ़ा रहा अस्पताल, ARV के लिए भटक रहे मरीज, मुख्यालय से मांगी वैक्सीन
Aug 08, 2026 | 04:54 PMIAF विंग कमांडर हनीट्रैप का शिकार, संवेदनशील सैन्य जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार; पाक कनेक्शन की जांच
Aug 08, 2026 | 04:53 PMAmravati News: एसटी बसों की सीटों में तोड़फोड़, सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा की अपील
Aug 08, 2026 | 04:42 PMIND vs SL Test Series: श्रीलंका दौरे से पहले बिगड़ा टीम इंडिया का गणित, धाकड़ बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर
Aug 08, 2026 | 04:39 PMसुनेत्रा पवार के मार्गदर्शन में तटकरे कर रहे बेहतरीन काम, प्रशांत किशोर की मुलाकात पर दत्तात्रेय भरणे की सफाई
Aug 08, 2026 | 04:36 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM












