- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Up Anganwadi Centers Will Be Developed As Model Centers Cm Yogi Gave Instructions
मॉडल केंद्र के रूप में विकसित होंगे यूपी के आंगनबाड़ी केंद्र, सीएम योगी ने दिए ये निर्देश
- Written By: प्रभाकर दुबे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सीएम योगी (CM Yogi) ने बीते 6 वर्ष में कई बड़े कदम उठाए हैं। इसी क्रम में अब योगी सरकार (Yogi Govt.) गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के स्वास्थ्य के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों (Anganwadi Centers) की अवस्थापना सुविधाओं को और बेहतर बनाने के साथ ही उनको मॉडल केंद्र (Model Centers) के रुप में विकसित करने जा रही है।
उत्तर प्रदेश सरकार का मानना है कि सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और शिशुओं की अच्छी देखभाल सुनिश्चित हो सकेगी। उनके पोषण और सेहत से संबंधित कार्यशालाओं के जरिए उन्हें अधिक जागरूक किया जा सकेगा।
व्यापक इंतजाम के दिए गए निर्देश
योगी सरकार ने हाल ही में महिला कल्याण एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के आला अधिकारियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी जनपदों के आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, रसोई घर में सिंक के साथ नल से जल की व्यवस्था की जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों पर साफ-सफाई के विशेष प्रबंधन के लिए व्यापक इंतजाम पुख्ता किए जाएं। यही नहीं, निर्देशों के क्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी अपनी जिम्मेदारी को और गंभीरता के साथ निर्वहन के लिए भी कहा गया है। इसके अनुसार, उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं और शिशुओं को पोषक आहार वितरित किया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती शहर में आंगनवाड़ी पोषण आहार में बड़ी लापरवाही: न्यूट्रिशन बार में मिली जिंदा इल्ली, मचा हड़कंप
आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती शुरू, बिना परीक्षा 12वीं पास महिलाओं के लिए सुनहरा मौका
आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान,’फ्रंटलाइन वॉरियर्स’ हैं आंगनवाड़ी सेविका: जलगांव में बोले पालक मंत्री
Maharashtra News: सुपोषित ग्राम पंचायत में महाराष्ट्र अव्वल, आंगनबाड़ी सेविकाओं पर सरकार खुश
दूसरे चरण का कार्य होगा शुरू
गौरतलब है कि विभागीय आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों के रूप में अपग्रेड किए जाने के लिए प्रथम चरण में 8 आकांक्षात्मक जनपदों के 2,349 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए धनराशि 30 मार्च 2,023 को आवंटित की जा चुकी है। वहीं 28 मार्च के दूसरे चरण में 38,120 आंगनबाड़ी केंद्रों को अपग्रेड किए जाने के लिए भारत सरकार से धनराशि की मांग की गई हैं।
Up anganwadi centers will be developed as model centers cm yogi gave instructions
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maruti की 5 नई कारें मचाएंगी धूम, Brezza Facelift से लेकर Electric MPV तक, कार लवर्स के लिए सुनहेरा मौका
May 30, 2026 | 01:07 PMसंभाजीनगर में चंद्रकांत खैरे ने मनपा आयुक्त को लिखा पत्र; मानसून से पहले शहर को गड्ढामुक्त करने की मांग
May 30, 2026 | 01:05 PMवसई-विरार में सफाई कर्मचारियों की ग्रेच्युटी अटकी, 21 दिन में भुगतान का अल्टीमेटम
May 30, 2026 | 01:02 PMसड़क पर नमाज गलत, तो बाकी त्योहार क्यों नहीं? ओवैसी का सरकार से सवाल, बोले- मुसलमानों को दबाया जा रहा
May 30, 2026 | 01:00 PM3 किमी की सड़क, सालों का इंतजार! नागपुर का पुराना भंडारा रोड कब होगा पूरा? धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी
May 30, 2026 | 12:53 PMट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी: हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 6, कमिश्नर ने की घायलों से मुलाकात, मुआवजे का एलान
May 30, 2026 | 12:47 PMत्र्यंबकेश्वर: अधिक मास में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुशावर्त कुंड की गंदगी पर फूटा संतों और भक्तों का गुस्सा
May 30, 2026 | 12:45 PMवीडियो गैलरी

अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM














