- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Three People Died When A Car Carrying Devotees To Ayodhya Temple Met With An Accident
अयोध्या मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी का एक्सीडेंट…3 लोगों की मौत, 11 घायल, MP में मचा कोहराम
Ayodhya Accident: मध्य प्रदेश के रीवा से श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या आ रही बोलेरो गाड़ी की ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए।
- Written By: रंजन कुमार

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस।
Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज सुबह 5 बजे बड़ी सड़क दुर्घटना हुई। अयोध्या दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो गाड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 11 श्रद्धालु घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
ये सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के रीवा से बोलेरो गाड़ी में सवार होकर अयोध्या रामलला के दर्शन करने आ रहे थे। आज सुबह 5 बजे इनकी गाड़ी भयानक हादसे का शिकार हो गई। थाना पूराकलंदर के कल्याण भदरसा गांव के पास प्रयागराज हाईवे पर बोलेरो की एक ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों के सहयोग से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
सीएम योगी जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। इसके साथ ही अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश हैं।
सम्बंधित ख़बरें
हनुमान जयंती पर अयोध्या पहुंचे गौतम अडानी, पूरे परिवार के साथ राम मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें VIDEO
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
किसानों की चिंता खत्म! बारिश से प्रभावित फसलों का मिलेगा मुआवजा; CM योगी ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश
सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बिहार से दबोचा- VIDEO
श्रद्धालुओं की बस को ट्रक ने मारी टक्कर
इससे पहले 6 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया था। रामलला के दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की बस को तड़के 4 बजे कूरेभार थाना क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर कूरेभार चौराहे के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए। बस में लगभग 40 श्रद्धालु सवार थे, जो महाराष्ट्र के जलगांव जिले के रहने वाले थे। सभी श्रद्धालु अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन कर प्रयागराज जा रहे थे।
यह भी पढ़ें: यूपी में देर रात भीषण सड़क हादसा, डीसीएम में घुसी तेज रफ्तार कार, 4 MBBS छात्रों की दर्दनाक मौत
स्पीड ब्रेकर समेत अन्य सुरक्षा उपाय की मांग
सड़क हादसे के बाद लोगों ने कई बार स्थानीय प्रशासन से स्पीड ब्रेकर बनवाने और अन्य सुरक्षात्मक उपाय करने की मांग की है। आज के हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे पदाधिकारियों से लोगों ने अपनी मांग फिर दोहराई। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क हादसों में स्थानीय कई लोगों की मौत हो चुकी है। हाईवे होने की वजह से आए हादसे हो रहे हैं, लेकिन सरकार सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही।
Three people died when a car carrying devotees to ayodhya temple met with an accident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
iPhone यूजर्स ध्यान दें, साइड में दिखने वाली ये लाइन नहीं है डिजाइन, काम जानकर चौंक जाएंगे
Apr 03, 2026 | 03:51 AMAaj Ka Rashifal 3 April: शुक्रवार को इन राशियों पर भारी पड़ सकती है जल्दबाजी! मकर राशि की चमकेगी किस्मत
Apr 03, 2026 | 12:05 AMईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, केकेआर के घर में घुसकर 65 रन से जीता मुकाबला
Apr 02, 2026 | 11:08 PMबंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PMViral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PMकानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PMदुबई में ₹25,000 किराया देकर भी सीधे खड़ा नहीं हो पाता शख्स, वायरल वीडियो ने दिखाई हकीकत
Apr 02, 2026 | 10:10 PMवीडियो गैलरी

रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM
बिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:23 PM
‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM














