-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- The Winter Session Of The Up Legislative Assembly Began Amid Uproar Over The Resignation Of Union Minister Ajay Mishra Teni And The Demand For Payment Of Cane Arrears
केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे और गन्ना बकाया भुगतान की मांग पर हंगामे के बीच यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत
- Written By: दिपक.पांडे

File Photo
– राजेश मिश्र
लखनऊ : चुनावों (Elections) के पहले यूपी विधानसभा (UP Legislative Assembly) के संभवतः आखिरी सत्र की शुरुआत हंगामेदार रही है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र (Winter Session) की शुरुआत लखीमपुर कांड (Lakhimpur Incident) को लेकर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी (Ajay Mishra Teni) के इस्तीफे और गन्ना मूल्यों के भुगतान पर विपक्ष के हंगामे से साथ हुई। गन्ना किसानों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी विधायक सदन के अंदर गन्ना लेकर पहुंच गए। इससे पहले उन्होंने विधानसभा परिसर के भीतर धरना भी दिया।
केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस के पैदल मार्च में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस की नेता विधान मंडल आराधना मिश्रा मोना, कांग्रेस के नेता विधान परिषद दीपक सिंह सहित अन्य कांग्रेसियों ने गृह राज्यमंत्री ‘अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त करो’ के नारे लगाए। बताते चलें कि विधानसभा का तीन दिन का शीतकालीन सत्र बुधवार को शुरु हुआ है। शुक्रवार को लेखानुदान और पूरक अनुदान पेश किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
पढ़ाई के दौरान लड़कियां प्रेग्नेंट हो जाती हैं…सरकार पर आती है जिम्मेदारी, UP की राज्यपाल ने क्यों कहा ऐसा?
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
लखनऊ में नवविवाहिता की मौत से हड़कंप, 4 महीने पहले हुई थी शादी; दहेज हत्या में पति और परिवार पर FIR दर्ज
UP Election 2027: सीट बंटवारे में उलझे सपा-कांग्रेस, BJP ने सहयोगियों पर दिया बड़ा अपडेट
हजरतगंज गांधी प्रतिमा से विधानसभा तक पैदल मार्च
सत्र के पहले ही दिन विपक्ष ने सदन के अंदर और बाहर महंगाई, लखीमपुर हिंसा और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर सरकार की घेराबंदी की। कांग्रेस विधायकों ने लखीमपुर किसान कांड में आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और हजरतगंज गांधी प्रतिमा से विधानसभा तक पैदल मार्च किया। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के विधायकों ने गन्ना मुल्य और बढ़ाने, बकाया भुगतान और चीनी मिल शुरु करने की मांग को लेकर धरना दिया और प्रदर्शन किया। सपा विधायक सदन के भीतर गन्ना लेकर पहुंच गए।
श्रद्धांजलि देने के साथ कार्यवाही स्थगित कर दी गई
विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि देने के साथ कार्यवाही स्थगित कर दी गई। मुख्यमंत्री सहित सभी ने चीफ आफ डिफेंस स्टाफ सहित सभी सैन्यकर्मियों के निधन पर श्रद्धांजलि दी। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में आजमगढ़ के दीदारगंज से विधायक सुखदेव राजभर के निधन की सूचना देते हुए स्पीकर ने श्रद्धांजिल दी।
वित्त वर्ष 2022-23 के पहले चार महीनों के लिए लेखानुदान भी पेश किया जाएगा
शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन शुक्रवार को चालू वित्तीय वर्ष का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। इसी के साथ ही वित्त वर्ष 2022-23 के पहले चार महीनों के लिए लेखानुदान भी पेश किया जाएगा। अप्रैल से जुलाई तक के लिए पेश किए जाने वाले लेखानुदान का आकार 1.75 लाख करोड़ रुपये हो सकता है। लेखानुदान के तहत नए वित्तीय वर्ष में जुलाई महीने तक के लिए जरूरी खर्चों के लिए बजट का प्रारूप तैयार कर लिया है। विधानसभा का यह सत्र बेहद छोटा होगा। महज 3 दिन तक चलने वाला विधानसभा का शायद यह अंतिम सत्र हो सकता है।
माना जा रहा है कि आचार संहिता दिसंबर के बाद ही जारी होगी
अगले साल फरवरी-मार्च में संभावित विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रदेश सरकार लेखानुदान ला रही है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए महज तीन दिनों का कार्यक्रम जारी किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि यह वर्तमान विधानसभा का आखिरी सत्र हो सकता है। चुनावों के मद्देनजर योगी सरकार कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं और लोक लुभावन योजनाओं के लिए अनुपूरक बजट भी ला रही है। माना जा रहा है कि आचार संहिता दिसंबर के बाद ही जारी होगी। समय कम बचा है इसलिए सरकार दिसंबर से पहले अपनी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के लिए धनराशि की इंतजाम करने में लगी है। अनुपूरक बजट में लैपटॉप-स्मार्टफोन, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के बचे काम, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर एक्सप्रेस-वे के लिए पैसों की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही आगरा मेट्रो, कानपुर मेट्रो, गोरखपुर लाइट मेट्रो के लिए भी पैसों का इंतजाम किया जाएगा।
The winter session of the up legislative assembly began amid uproar over the resignation of union minister ajay mishra teni and the demand for payment of cane arrears
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AAI में ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ITI अप्रेंटिस भर्ती, 2024 के बाद पास उम्मीदवारों के लिए मौका
Jul 08, 2026 | 10:19 PMPM Modi Australia Visit: ऑस्ट्रेलिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, दोनो देशों के संबंधों को मिलेगी नई मजबूती
Jul 08, 2026 | 10:19 PMक्या है टॉप करने वाले बच्चों का सीक्रेट? अपनाएं ये 6 आदतें, पढ़ाई में तेजी से बढ़ सकती है सीखने की क्षमता
Jul 08, 2026 | 10:17 PMJKSSB में PWD के 357 पदों पर भर्ती, 10वीं, ITI और डिप्लोमा धारकों के लिए मौका; 1 अगस्त से आवेदन
Jul 08, 2026 | 10:11 PMजब नदी बन गईं सड़कें… और खिलौने की तरह बह गए 1,200 सिलेंडर; रायगड़ में आसमानी आफत का वायरल VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:10 PMपाकिस्तान के आबिद अली को संग्राम सिंह की खुली चुनौती, एशिया चैंपियन बनने को तैयार भारत का शेर
Jul 08, 2026 | 10:04 PMमहाकाल क्षेत्र में फायर सेफ्टी जांच के दौरान नगर निगम अधिकारी से मारपीट; होटल संचालक के बेटे पर केस
Jul 08, 2026 | 10:03 PMवीडियो गैलरी

Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM














