वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक अध्यापक ने शिक्षक और शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। वह अपनी स्टूडेंट के साथ अश्लील हरकत करता हुआ दिखा। उसकी अश्लील हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिससे जिले भर में हड़कंप मच गया है।
टीचर की अश्लील हरकत का वीडियो सामने आने के बाद स्कूल मैनेजमेंट ने उसके खिलाफ एक्शन लिया है। वीडियो में नजर आ रहे शिक्षक अश्वनी शर्मा को स्कूल से निकाल दिया गया है। यह मामला इलाके में खूब चर्चा में है। स्कूल के अंदर टीचर के इस तरह के बर्ताव के खुलासे से लोग हैरान हैं।
देवरिया के पथरदेवा इलाके के एक स्कूल में काम करने वाले टीचर की अपनी एक स्टूडेंट पर बुरी नीयत थी। उसने उसे बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद वह हर दिन अकेले में उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। कुछ दिन पहले कुछ लोगों ने टीचर की इस हरकत का वीडियो बना लिया।
वीडियो में दिख रहा है कि स्कूल के बाद एक स्टूडेंट क्लासरूम में अकेली बैठी है। कुछ देर बाद टीचर आता है और इधर-उधर देखता है। फिर वह स्टूडेंट के साथ अश्लील हरकत करने लगता है। वीडियो में टीचर करीब 5 मिनट तक स्टूडेंट के साथ घटिया हरकत करते हुए दिख रहा है।
एक प्राइवेट स्कूल में एक टीचर का स्टूडेंट के साथ गलत हरकत करने का वीडियो सामने आने से हंगामा मच गया है। स्कूल मैनेजमेंट ने पहले तो मामले को दबाने की कोशिश की। बाद में अपनी मुश्किल बढ़ती देख उन्होंने आनन-फानन में आरोपी टीचर को स्कूल से निकाल दिया। एजुकेशन डिपार्टमेंट ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: फरीदाबाद की सोसायटी में मां ने बेटे को साड़ी से लटकाया, वीडियो वायरल
बताया जा रहा है कि जिस टीचर ने यह हरकत की है, वह क्लास एक से आठ तक का टीचर है। इसलिए स्टूडेंट के नाबालिग होने की संभावना है। अगर जांच में वीडियो सही साबित होता है, तो आरोपी टीचर के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई हो सकती है।