Wrong Train Incident : आज के समय में जहां अक्सर लोगों को यह शिकायत रहती है कि इंसानियत कम होती जा रही है, वहीं कुछ घटनाएं दिल को छू लेती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक अनजान व्यक्ति ने जरूरतमंद महिला की मदद कर सबका दिल जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह घटना एक ट्रेन यात्रा के दौरान की बताई जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला गलती से गलत ट्रेन में चढ़ जाती है। ट्रेन आगे बढ़ने के बाद उसे अपनी गलती का एहसास होता है और वह घबरा जाती है।
एक महिला गलती से गलत ट्रेन में चढ़ गई और रास्ता भटक गई।तभी एक सज्जन आगे आए — उन्होंने उसकी यात्रा की पूरी जानकारी लिखकर दी, सही ट्रेन के बारे में समझाया और यह सुनिश्चित किया कि वह भूखी न रहे, इसलिए उसे खाना भी दिया।
महिला परेशान और असहाय नजर आती है। वह समझ नहीं पाती कि अब क्या करे और कहां उतरे। तभी वहां मौजूद एक सज्जन व्यक्ति उसकी मदद के लिए आगे आते हैं। वह महिला से शांतिपूर्वक बात करते हैं और उसकी पूरी यात्रा की जानकारी ध्यान से सुनते हैं।
इसके बाद वह एक कागज पर जरूरी जानकारी लिखकर देते हैं, जैसे उसे किस स्टेशन पर उतरना है और आगे कौन-सी ट्रेन पकड़नी है। वह उसे विस्तार से समझाते हैं ताकि वह दोबारा गलती न करे और सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सके।
व्यक्ति ने सिर्फ रास्ता बताकर ही उन्होंने अपनी जिम्मेदारी खत्म नहीं समझी। उन्होंने देखा कि महिला काफी देर से परेशान है और शायद भूखी भी है। ऐसे में उन्होंने अपने टिफिन से उसे खाना भी दिया, ताकि वह आगे की यात्रा आराम से कर सके।
इस छोटे से कदम ने महिला को बड़ी राहत दी। यह वीडियो सोशल मीडिया मंच एक्स पर @ocjain4 नाम के खाते से साझा किया गया है। वीडियो वायरल होते ही लोग उस व्यक्ति की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उसे असली हीरो बता रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि आज भी दुनिया में इंसानियत जिंदा है।
Unknown man helps woman who boarded wrong train viral video heartwarming story