फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच बनी मजार हटाई गई, दो साल बाद खुला स्टेशन विस्तार का रास्ता
Farrukhabad Indian Railway: फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच स्थित मजार को रेलवे बोर्ड के निर्देश पर हटाया गया। करीब दो साल से लंबित इस कार्रवाई के बाद स्टेशन विस्तार का रास्ता साफ होगा।
- Reported By: सुमित शर्मा | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन (सोर्स- फोटो नवभारत)
Encroachment Removal By Indian Railway: फर्रुखाबाद जिले में स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास एक मजार दो ट्रैक के बीच था। इसके चलते ट्रैक में कर्व है। इससे ट्रेन स्टेशन से छूटने के बाद रफ्तार नहीं पकड़ पाती है। इसके चलते रेलवे बोर्ड ने करीब दो वर्ष पूर्व इस धार्मिक स्थल को हटाने के आदेश दिए थे। बुधवार को वहां धार्मिक स्थल हटाने का काम शुरू हुआ। बाउंड्रीवाल तोड़ दी गई।
ट्रैक का कर्व दूर होने का रास्ता साफ
हालांकि, बीच में ही स्टेशन अधीक्षक के पास किसी अधिकारी का फोन आया। इसके बाद काम रोक दिया गया। चार दिन बाद हटाए जाने के बात कही गई। इस पर हिंदूवादी संगठन के लोग पहुंच गए और बचे हुए हिस्से को भी पूरी तरह हटाने को आवाज उठाई है। इसके कुछ देर बाद धार्मिक स्थल को पूरी तरह हटा दिया गया। इससे वह ट्रैक का कर्व दूर होने का रास्ता साफ हो गया है।
यह भी पढ़ें- स्मार्ट सिटी या बदहाल शहर: आगरा में लोगों ने घरों पर लगाए ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर, विकास मॉडल पर उठे सवाल
सम्बंधित ख़बरें
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
Mumbai-Amritsar Express में लगी भीषण आग! जलगांव स्टेशन पर मची भगदड़, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
दालमंडी चौड़ीकरण में बड़ा मोड़: 5 मस्जिदों पर ध्वस्तीकरण शुरू, करीमुल्ला बेग मस्जिद से अभियान की शुरुआत
अयोध्या में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कानपुर में सत्याग्रह, गांधी प्रतिमा पर जताया विरोध
भविष्य में एक अतिरिक्त ट्रैक बिछाने की संभावना
हिंदूवादी संगठन पहले भी इस धार्मिक स्थल को हटाने की मांग कर चुके थे और इस संबंध में रेलवे अधिकारियों तथा अन्य नेताओं को ज्ञापन भी सौंपे गए थे। इस स्थल के हटने से अब ट्रैक का घुमाव दूर हो गया है और भविष्य में एक अतिरिक्त ट्रैक बिछाने की संभावना भी बन गई है।
रेलवे स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देश पर की गई है। उन्होंने पुष्टि की कि धार्मिक स्थल रेलवे ट्रैक के बीच में स्थित था। इस कदम से ट्रेनों को स्टेशन से निकलने के बाद बेहतर गति मिल पाएगी और परिचालन सुगम होगा
