'UP में जंगलराज, ठाकुरों को मिला लाइंसेंस...', थप्पड़कांड के बाद स्वामी प्रसाद योगी पर बरसे-Video

Swami Prasad: थप्पड़कांड के बाद पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद ने योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने यूपी में जंगलराज है। हमला करने वाले योगी के बिरादरी के हैं। इसलिए सरकार की मौन सहमति है।
'UP में जंगलराज, ठाकुरों को मिला लाइंसेंस...', थप्पड़कांड के बाद स्वामी प्रसाद योगी पर बरसे-Video
स्वामी प्रसाद मौर्य (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

UP News: राष्ट्रीय शोषित समाज के मुखिया व पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को करणी सेना के युवक ने थप्पड़ मार दिया। इस थप्पड़ कांड के बाद यूपी की सियासत गर्म हो गई है। घटना के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में मारपीट हुई है।

स्वामी प्रसाद मौर्य बुधवार को बरेली पहुंचे थे। इस दौरान उनके समर्थक उनका स्वागत कर रहे थे। उन्हीं समर्थकों के बीच युवक ने स्वामी प्रसाद को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद मौर्य के समर्थकों ने युवक को पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।

थप्पड़कांड के बाद स्वामी प्रसाद सीएम योगी पर भड़के

पूर्व मंत्री ने घटना के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पुलिस की मौजूदगी में मारपीट हुई है। यही गुंडाराज है। यही जंगलराज है। उन्होंने कहा कि युवका संबंध योगी जी की बिरादरी से है। इसलिए योगी सरकार ऐसे गुंडा माफियाओं के खिलाफ मौन है। उनको मौन स्वीकृति मिली है। ठाकुर होने का एक लाइसेंस मिला हुआ है। जैसा चाहो वैसा कानून तोड़ो। ये लोग उत्तर प्रदेश की कानून व्यस्था को मिट्टी में मिलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में जब इनका नंगानाच चल रहा है तो गैर मौजूदगी में क्या करते होंगे।

युवक ने बताया क्यों स्वामी प्रसाद मौर्य पर किया हमला?

वहीं थप्पड़ मारने वाले आरोपी युवक ने पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी युवक ने बताया कि उसका नाम रोहित द्विवेदी है। वह करणी सेना का कार्यकर्ता है। जब उससे पूछा गया कि थप्पड़ क्यों मारा तो उसने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य सनातन धर्म का विरोध कर रहे थे। हमारे राम भगवान का विरोध कर रहे थे। उन्होंने  कई बार हमारे राम भगवान को गाली दी। इसलिए मैंने हमला किया।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में स्वामी प्रसाद मौर्य काफी लंबे समय से रामचरितमानस का विरोध कर रहे हैं। खास कर "शूद्र, गंवार, ढोल, पशु, नारी, सकल ताड़ना के अधिकारी" चौपाई का जिक्र कर अक्सर रामचरितमानस का विरोध करते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com