- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Student Committed Suicide In Maharajgang After Getting Less Marks In Neet Ug 2025
NEET UG 2025 में कम अंक मिलने पर छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम, फंदे से लटककर दी जान
नीट यूजी 2025 परीक्षा में अपेक्षा से कम अंक मिलने पर उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के एक छात्र ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। नीट परीक्षा का रिजल्ट निकलने के बाद से दुखी था।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव

नीट यूजी में खराब अंक आने पर छात्र ने किया सुसाइड
लखनऊ: देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा NEET UG 2025 का परिणाम घोषित हो गया है। इसमें काफी सारे बच्चे सफल हुए तो कुछ का सपना भी टूटा है। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के एक छात्र ने भी नीट यूजी की परीक्षा दी थी लेकिन उसका स्कोर अपेक्षा से काफी कम आया। अपने स्कोर को लेकर वह इस कदर निराश हो गया गया कि उसने ऐसा आत्मघाती कदम उठा लिया जिसकी परिवार ने कल्पना भी नहीं की थी। छात्र ने घर में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।
महराजगंज जिले में कथित तौर पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी 2025) में उम्मीद से कम अंक मिलने पर छात्र के आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। शनिवार रात सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में छात्र शाकिब सैफ (22) का शव उसके कमरे में हुक से बंधे फंदे से लटका मिला। गोरखपुर जिले का मूल निवासी सैफ मेडिकल की पढ़ाई के लिए महराजगंज में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
9561 रैंक मिलने से था काफी निराश
पुलिस के मुताबिक मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को नीट यूजी का परिणाम घोषित होने के बाद से सैफ काफी दुखी थी। नीट यूजी के परिणाम में उसे अखिल भारतीय रैंक 9561 मिली थी जिससे वह निराश था। परिवार और साथियों से मिली जानकारी के आधार पर अंदेशा जताया जा रहा है कि उम्मीद से कम अंक मिलने के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों को हुए तबादले; कई जिलों के एसएसपी बदले
Chhatrapati Sambhajinagar: खाने में निकला बाल पति ने की पिटाई, रोज-रोज के झंझट से तंग आकर पत्नी की आत्महत्या
योगी सरकार का बड़ा तोहफा, शिक्षामित्रों का मानदेय हुआ दोगुना! हाईटेक बस अड्डे की भी मिली मंजूरी
Chhatrapati Sambhajinagar में दर्दनाक हादसा, हसूल तालाब बना मौत का कुंड, एक दिन में 4 मौतें
शाकिब के माता-पिता दोनों शिक्षक
शाकिब सैफ के पिता सैफुद दोजा मदरसे में शिक्षक हैं। उसकी मां चौपरिया स्थित एक कंपोजिट विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। शाकिब तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वह बचपन से ही पढ़ने में काफी होशियार था। उसे उम्मीद भी कि वह नीट यूजी में अच्छे अंक हासिल करेगा लेकिन उसे अपेक्षा से काफी कम अंक प्राप्त हुए जिससे वह दुखी था।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश: विजय रूपाणी का DNA हुआ मैच, राजकोट में होगा अंतिम संस्कार
रिजल्ट आने के बाद खुद को कमरे में बंद किया
शाकिब शनिवार को रिजल्ट घोषित होने के बाद अपने मार्क्स देखने के बाद अपने कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक वह बाहर नहीं आया तो घरवालों को चिंता हुई। कई आवाज देने पर भी वह बाहर नहीं आया तो दरवाजा तोड़कर लोग अंदर गए तो नहीं खुला तो दरवाजा तोड़कर लोग अंदर गए तो उसे फंदे से लटका हुआ पाया गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
Student committed suicide in maharajgang after getting less marks in neet ug 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुकुल चौधरी ने KKR के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से चटाई धूल
Apr 09, 2026 | 11:22 PMLakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Apr 09, 2026 | 10:35 PMहाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMनहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














