- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Pakistan Opt To Bat Against England In T20 World Cup Super 2026 8 Round
T20 World Cup Super-8: पाकिस्तान ने जीता टॉस, इंग्लैंड के खिलाफ पहले करेगी बल्लेबाजी; दोनों टीम की प्लेइंग-11
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान की नजरें पहली जीत पर होगी। वहीं इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने के करीब है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

सलमान अली आगा और हैरी ब्रूक (फोटो-सोशल मीडिया)
England vs Pakistan, Super-8, Match No-5: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का पांचवां मुकाबला इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को इस मुकाबले में जीत हासिल करना जरूरी है। वहीं इंग्लैंड की नजरें भी इस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाने पर होगी।
श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया गया है। फहीम अशरफ की जगह पर शाहीन अफरीदी को मौका दिया है।
सुपर-8 में इंग्लैंड का शानदार प्रदर्शन
दूसरी ओर, इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने बताया कि टीम के अंतिम एकादश में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। इंग्लैंड श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करने वाली टीम के साथ ही मैदान पर उतरी है। टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज में इंग्लैंड संघर्ष करती हुई नजर आई थी। हालांकि, सुपर-8 राउंड का आगाज टीम ने धमाकेदार जीत के साथ किया है। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने 51 रनों से जीत दर्ज की थी। पल्लेकेले के मैदान पर टीम के स्पिन गेंदबाजों का प्रदर्शन लाजवाब रहा था। विल जैक्स ने सिर्फ 22 रन देकर 3 विकेट निकाले थे, जबकि आदिल रशीद ने भी 2 विकेट चटकाए थे।
सम्बंधित ख़बरें
टीम इंडिया के लिए ये जरूरी था…SA से मिली करारी हार के बाद रवी शास्त्री ने टीम के लिए ऐसा क्यों कहा?
सूर्या एंड कंपनी कब खेलेगी अपना अगला मैच, नोट करें सही तारीख और मुकाबले से जुड़ी अहम जानकारियां
रन रेट का चक्रव्यू कैसे तोड़ेगी टीम इंडिया, माइनल से प्लस में आने के लिए क्या करना होगा? जानें समीकरण
खराब नेट रन रेट की टेंशन खत्म! यहां समझिए टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने का सबसे आसान गणित
पाकिस्तान को किसी भी हाल में चाहिए जीत
दूसरी ओर, पाकिस्तान का न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर-8 राउंड का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। यही वजह है कि सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए इंग्लैंड को हर हाल में इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। पाकिस्तान की ओर से बल्लेबाजी में साहिबजादा फरहान का प्रदर्शन अब तक कमाल का रहा है। फरहान 4 मैचों में 164 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 220 रन बना चुके हैं। फरहान टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। वहीं, शादाब खान बल्ले और गेंद दोनों से लगातार अहम योगदान दे रहे हैं। पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में उस्मान तारिक इस विश्व कप में बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुए हैं। वह 3 मैचों में 8 विकेट निकाल चुके हैं।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड…क्या बारिश कराएगी पाकिस्तान की छुट्टी? जानें आज के मैच का समीकरण और मौसम का हाल
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
इंग्लैंड : फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद
पाकिस्तान: साहिबज़ादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, फखर ज़मान, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्ज़ा, उस्मान तारिक
Pakistan opt to bat against england in t20 world cup super 2026 8 round
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
टीम इंडिया के लिए ये जरूरी था…SA से मिली करारी हार के बाद रवी शास्त्री ने टीम के लिए ऐसा क्यों कहा?
Feb 24, 2026 | 08:06 PMदो साल में लापता हुईं 93,940 महिलाएं, 67,458 को पुलिस ने ढूंढ़ा, सीएम देवेंद्र के खुलासे से हड़कंप
Feb 24, 2026 | 08:03 PM“राष्ट्र सम्मान से समझौता नहीं”, भाजपा महिला मोर्चा का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस पर तीखा हमला
Feb 24, 2026 | 07:55 PM55 साल के ‘काला पहलवान’ ने जीती 42 KM दिल्ली मैराथन, अब 100 KM रेस पर नजर
Feb 24, 2026 | 07:54 PMLutyens Statue Remove: लुटियंस की प्रतिमा हटाने पर बवाल, कांग्रेस की सोच को भाजपा ने बताया गुलाम
Feb 24, 2026 | 07:53 PMगड़चिरोली: चामोर्शी में लगेगा 2,500 करोड़ का आयरन प्लांट; 15,000 युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर
Feb 24, 2026 | 07:49 PMMaharashtra Politics: रास जाएंगे पार्थ पवार, बीजेपी में भी मंथन, सीएम फडणवीस ने की समीक्षा
Feb 24, 2026 | 07:46 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM













