- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Shahabuddin Razvi Said Akhilesh Did Not Help Azam Khan
‘अखिलेश ने आजम खान का नहीं दिया साथ’, शहाबुद्दीन रजवी बोले- दिखानी होगी सपा को हैसियत
Uttar pradesh News: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने आजम खान की रिहाई पर खुशी जाहिर की, लेकिन इस मौके पर अखिलेश यादव से वो नाराज नजर आए।
- Written By: Saurabh Pal

शहाबुद्दीन बरेलवी (फोटो- सोशल मीडिया)
Uttar pradesh news: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान की जेल से रिहाई के बाद मुस्लिम समाज में खुशी का माहौल है। वहीं, ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि कठिन समय में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आजम खान का साथ नहीं दिया। इसके साथ उन्होंने आजम खान को नई पार्टी बनाने की सलाह भी दी।
मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि हाईकोर्ट के आदेश पर आजम खान सीतापुर जेल से रिहा हुए हैं। उनकी रिहाई पर मुस्लिम समाज में बेहद उत्साह है, क्योंकि वह पिछले कई माह से जेल में बंद थे और रामपुर की जनता तथा शहर के विकास के लिए उन्होंने अहम काम किए हैं।
सपा को खून-पसीने से आजम ने सींचाः मौलाना
मौलाना रजवी ने कहा कि आजम खान उस नेता का नाम है, जिन्होंने समाजवादी पार्टी को खून-पसीने से सींचा। उन्होंने मुलायम सिंह यादव को ‘मुल्ला मुलायम’ बनाया और उनकी मेहनत का नतीजा था कि मुलायम और फिर अखिलेश यादव कई बार मुख्यमंत्री बने। अफसोस की बात है कि मुश्किल घड़ी में अखिलेश यादव ने उनका साथ नहीं दिया। आजम खान और उनका परिवार अकेले ही अपनी लड़ाई लड़ता रहा। यह अहसान फरामोशी का उदाहरण है। उन्होंने आगे कहा कि आजम खान जेल से बाहर आने के बाद पूरे प्रदेश में अपने बिखरे हुए साथियों को एकजुट करें और नई राजनीतिक पार्टी का गठन करें।
सम्बंधित ख़बरें
डकैतों ने 15 की उम्र में किया था अगवा, मिठनी 63 साल बाद लौटीं घर, यूपी की यह कहानी बड़ी फिल्मी
प्रधान बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों को झटका! अब 2027 में बजेगी चुनावी डुगडुगी? जानिए किसे होगा बड़ा नुकसान
भगवा चोला पहनने से कोई योगी नहीं बन जाता…अखिलेश यादव ने सीएम पर साधा निशाना, भड़क गए संत
वेलेंटाइन डे पर इश्क लड़ाते पकड़े गए चाची-भतीजा, पति ने करा दी शादी, अपने ही हाथों पत्नी का कर दिया कन्यादान!
ये भी पढें-‘खान साहब’ सपा के साथ या बसपा से हो गई बात? अखिलेश ने किया क्लियर, रिहाई के बाद आजम का पहला रिएक्शन
‘समाजवादी पार्टी को हैसियत याद दिलाने की जरूर’
मौलाना रजवी ने सुझाव दिया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में वे अपने प्रत्याशी मजबूती से उतारें, ताकि समाजवादी पार्टी को उनकी हैसियत का पूरा अंदाजा हो। रजवी ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश का मुसलमान आजम खान के साथ खड़ा दिखाई देगा और उनकी नई राजनीतिक पहल का समर्थन करेगा। शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि आजम खान की रिहाई मुसलमानों के लिए एक प्रेरणा है और यह उनके अधिकारों, सामाजिक न्याय और राजनीतिक हिस्सेदारी की लड़ाई में महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगी।
Shahabuddin razvi said akhilesh did not help azam khan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 February: आज इन 3 राशियों को रहना होगा संभलकर, छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी!
Feb 16, 2026 | 12:05 AMपाकिस्तान की टीम पार्टटाइमर्स के भी लायक नहीं…61 रन से धूल चटाने के बाद सूर्या ने पड़ोसियों को दिखाया आईना
Feb 15, 2026 | 11:56 PMमोदी, शहबाज या तारिक… कौन हैं दक्षिण एशिया के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री? पूरी लिस्ट देखें
Feb 15, 2026 | 11:30 PMडकैतों ने 15 की उम्र में किया था अगवा, मिठनी 63 साल बाद लौटीं घर, यूपी की यह कहानी बड़ी फिल्मी
Feb 15, 2026 | 11:13 PMनोटों से कभी हटेगी गांधी जी की तस्वीर? क्या कहता है आरबीआई का नियम? हर सवाल का जवाब यहां
Feb 15, 2026 | 11:09 PMIND vs PAK: महामुकाबले में टीम इंडिया की बड़ी जीत, पाकिस्तान को 8वीं बार हराकर सुपर-8 का टिकट किया पक्का
Feb 15, 2026 | 10:49 PMशेख हसीना का ‘तख्तापलट’ करने वाले हीरो…बांग्लादेश चुनाव में क्यों बन गए जीरो? इनसाइड स्टोरी उड़ा देगी होश
Feb 15, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM













