- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Sambhal Hanuman Shiva Temple Opened After 42 Years Deepa Sarai
संभल: 42 साल बाद खुला हनुमान-शिव मंदिर, जय श्री राम-हनुमान के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल
- Written By: राहुल गोस्वामी
उत्तर प्रदेश के संभल में प्रशासन ने बीते 46 सालों से बंद पड़े हनुमान और शिव मंदिर को आज फिर से खोल दिया है। यहां बीते 24 नवंबर को हिंसा हुई थी।

संभल में हनुमान-शिव मंदिर
संभल: उत्तर प्रदेश की एक बड़ी खबर के अनुसार यहां के संभल में प्रशासन ने बीते 42 सालों से बंद पड़े हनुमान और शिव मंदिर को आज फिर से खोल दिया है। यह मंदिर दीपा सराय में स्थित बताया जा रहा है, जहां पर बीते 24 नवंबर को हिंसा हुई थी। यह मंदिर बीते तीन दशकों से बंद पड़ा था। वहीं आज मंदिर के दरवाजे खुलते ही परिसर और प्रांगण जय श्री राम और जय हनुमान के नारे से गुंजायमान और माहोल भक्तीमय हो गया। मंदिर खुलने से हिंदू समुदाय हर्षीत है।
इस बाबत संभल के सीओ अनुज कुमार चौधरी का कहना है कि, हमें सूचना मिली थी कि इलाके में एक मंदिर पर जानबुझकर अतिक्रमण किया जा रहा है। वहीं इसके बाद यहां पुलिस की एक टीम पहुंची और मौके का जायजा लिया। यहां एक मंदिर मिला, जिसे पुलिस प्रशासन ने आज खोला है। मंदिर की साफ-सफाई पुलिस की टीम ने ही की है।
#WATCH | Sambhal, UP: During the anti-encroachment drive of the Sambhal administration, a well has been found near the ancient Lord Shiva temple which has been reopened after 42 years. According to DM Sambhal, Dr Rajender Pensiya, “We are cleaning the (ancient Lord Shiva temple)… https://t.co/0mfaa5MVGu pic.twitter.com/9D9xoracxv — ANI (@ANI) December 14, 2024
मामले पर एडिशनल SP श्रीश चंद्र ने कहा, “जांच के दौरान पता चला कि कुछ लोगों ने मंदिर पर मकान बनाकर अतिक्रमण कर लिया था।।।मंदिर को साफ कर दिया गया है और मंदिर पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।मंदिर में भगवान शिव और भगवान हनुमान की मूर्तियां हैं। इस इलाके में हिंदू परिवार रहते थे और कुछ कारणों से उन्होंने यह इलाका छोड़ दिया। मंदिर के पास एक प्राचीन कुएं के बारे में भी जानकारी मिली है।”
सम्बंधित ख़बरें
दिनभर हुआ हनुमान चालिसा का पाठ, सेमाना देवस्थान मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़
Hanuman Mantra: हनुमान जी के इन चमत्कारिक मंत्रों का करें जाप, सारे कष्टों और भय से मिलेगी मुक्ति
वर्ल्ड कप जीतते ही टीम इंडिया पहुंची हनुमान मंदिर, क्या है इस खास मंदिर का इतिहास
क्या हनुमान जी ने गुस्से में नहीं, सोच-समझकर जलाई थी लंका? रामायण का छुपा हुआ रहस्य
#WATCH संभल: एडिशनल SP श्रीश चंद्र ने कहा, “जांच के दौरान पता चला कि कुछ लोगों ने मंदिर पर मकान बनाकर अतिक्रमण कर लिया था…मंदिर को साफ कर दिया गया है और मंदिर पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी…मंदिर में भगवान शिव और भगवान हनुमान की मूर्तियां हैं…इस इलाके में… https://t.co/HB3zsEzgJG pic.twitter.com/EiFnMdBgtJ — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 14, 2024
46 साल से बंद पड़ा था मंदिर
यहां के स्थानीय निवासी ने बताया कि यह मंदिर बीते 46 साल से बंद था। इसकी वजह ये थी कि यहां कोई आता जाता ही नहीं था। पुजारी भी मंदिर में नहीं टिक पाता था। एक बुजुर्ग विष्णु शरण रस्तोगी ने बताया कि मंदिर हमारे पूर्वजों का था। लेकिन सालों पहले यहां से हिंदू परिवार पलायन कर गए। इसी वजह से मंदिर में ताला लगाना पड़ा। बुजुर्ग ने कहा कि मंदिर में ताला हमारे भतीजे ने ही बाद में लगाया था।
#WATCH संभल: नगर हिंदू सभा के संरक्षक विष्णु शरण रस्तोगी कहते हैं, “हम खग्गू सराय इलाके में रहते थे…हमारे पास पास में ही (खग्गू सराय इलाके में) एक घर है…1978 के बाद हमने घर बेच दिया और जगह खाली कर दी। यह भगवान शिव का मंदिर है…हमने यह इलाका छोड़ दिया और हम इस मंदिर की देखभाल… https://t.co/HB3zsEzgJG pic.twitter.com/5UUU6Ft9Dr — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 14, 2024
इस बाबत नगर हिंदू सभा के संरक्षक विष्णु शरण रस्तोगी कहते हैं, “हम खग्गू सराय इलाके में रहते थे।हमारे पास पास में ही (खग्गू सराय इलाके में) एक घर है।।।1978 के बाद हमने घर बेच दिया और जगह खाली कर दी। यह भगवान शिव का मंदिर है।हमने यह इलाका छोड़ दिया और हम इस मंदिर की देखभाल नहीं कर पाए। इस जगह पर कोई पुजारी नहीं रहता।15-20 परिवार इस इलाके को छोड़ कर चले गए।हमने मंदिर को बंद कर दिया था क्योंकि पुजारी यहां नहीं रह पाते थे। किसी पुजारी ने यहां रहने की हिम्मत नहीं की।मंदिर 1978 से बंद था और आज इसे खोल दिया गया है।”
इलाके में भारी पुलिसबल तैनात
फिलहाल पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से आज मंदिर का ताला खुलवाया है। मंदिर के अंदर काफी धूल भी जमी थी, जिसे साफ करवाया गया है। पुलिस और प्रशासन ने इस मंदिर में हिंदू समुदाय को पूजा-अर्चना करने की अनुमति दे दी है। वहीं, मामले की संगीनता को देखते हुए मंदिर के बाहर भारी पुलिसबल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। इस मंदिर खुलने से हिंदू समुदाय में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
Sambhal hanuman shiva temple opened after 42 years deepa sarai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: 3 साल 8 दिन का कार्यकाल…और अब इस्तीफा, कलह और कुर्सी की खींचतान में उलझकर रह गए सिद्धारमैया?
May 28, 2026 | 09:01 PMलक्ष्मी रतन शुक्ला बने रहेंगे बंगाल टीम के हेड कोच, मनोज तिवारी, साहा और मजूमदार को मिली बड़ी जिम्मेदारी
May 28, 2026 | 09:00 PMबज गई खतरे की घंटी! 2031 से पहले टूटेंगे गर्मी के सारे रिकॉर्ड, WMO ने जारी की डरावनी चेतावनी
May 28, 2026 | 08:53 PMसिर पर गहरे घाव और गले पर निशान, सागर के जंगल में तेंदुए की रहस्यमयी मौत! दूसरे तेंदुए से खूनी संघर्ष की आशंका
May 28, 2026 | 08:50 PMसावधान! बाल विवाह में गए मेहमानों और पुरोहितों पर भी होगी FIR; अदिति तटकरे ने दी कड़ी चेतावनी
May 28, 2026 | 08:45 PMठाणे अस्पताल में बेड नहीं मिलने से कांग्रेस नेता की पत्नी की मौत, मचा बवाल-विरोध प्रदर्शन
May 28, 2026 | 08:32 PMसावरकर के विज्ञानवाद और राजनीति पर राज ठाकरे का तंज; बीजेपी का पलटवार कौन फैलाता है प्रांतवाद?
May 28, 2026 | 08:32 PMवीडियो गैलरी

यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM














