

Sundar Kand Path Ke Niyam: हनुमान जी को संकटमोचन भी कहा जाता है, क्योंकि वह अपने भक्तों के सभी संकटों को दूर कर उनके जीवन को सुखमय बनाते हैं। वैसे तो हनुमान जी का पूजन रोजाना किया जाता है, लेकिन मंगलवार व शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा के लिए बेहद खास माने गए हैं।
इस दिन हनुमान मंदिरों में लाखों की संख्या में श्रद्धालु हनुमान जी की पूजा आराधना में लीन रहते हैं। इस दिन सुंदर कांड और हनुमान चालीसा का पाठ करने से कई गुना फल की प्राप्ति होती है। व्यक्ति के जीवन में अद्भुत परिणाम देखने को मिलते हैं।
हनुमान जी की पूजा करने से व्यक्ति को सभी प्रकार के रोग, दोष, कष्ट, भय, परेशानियों से मुक्ति मिलती है। वहीं यदि घर में सुंदरकांड का पाठ करते हैं, तो हनुमान जी अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं और जीवन में फैली नकारात्मकता को दूर करते हैं। सुंदरकांड का पाठ करने से मन में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है और चुनौतियों से लड़ने की क्षमता मिलती है। इसके अलावा कुंडली में मौजूद ग्रह-दोष का अशुभ प्रभाव भी खत्म होता है और बुरी शक्तियों की बाधाएं भी मिट जाती हैं। इसी के साथ साधक को बल, बुद्धि और विद्या का आशीर्वाद भी मिलता है।