-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Residential Sanskrit Schools Of Gurukul System Will Be Started In Up
यूपी में शुरू किये जाएंगे गुरुकुल पद्धति के संस्कृत स्कूल, CM ने छात्रों से संस्कृत अपनाने का किया आह्वान
- Written By: रीना पंवार
यूपी की योगी सरकार ने संस्कृत विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ किया है। इसके तहत राज्य के 69,195 संस्कृत विद्यार्थियों को 586 लाख रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

वाराणसी में संस्कृत विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ करते सीएम योगी
वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से रविवार को प्रदेश के संस्कृत विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश के 69,195 संस्कृत विद्यार्थियों के लिए 586 लाख रुपए की छात्रवृत्ति वितरण की शुरुआत भी की। उन्होंने प्रदेशभर में गुरुकुल पद्धति के आवासीय संस्कृत स्कूलों को फिर से स्थापित करने की बात भी कही।
संस्कृत को विज्ञान और तकनीकी शिक्षा की भाषा के तौर पर उभारने की संभावना पर जोर देते हुए सीएम ने छात्रों से इसे अपनाने के लिए कहा। इस मौके पर उन्होंने पिछली सरकारों पर इस भाषा की उपेक्षा करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञान की भाषा है संस्कृत
कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संस्कृत न केवल देववाणी है बल्कि यह विज्ञान की भाषा भी है, जो कंप्यूटर साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों में उपयोगी है। उन्होंने कहा कि संस्कृत की विशेषताएं इसे तकनीकी दृष्टि से सरल और सहज बनाती हैं। इसीलिए हम संस्कृत के संरक्षण और संवर्धन के लिए काम कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
काशी विश्वनाथ मंदिर में दान राशि की पारदर्शिता पर सवाल, वरिष्ठ वकील ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र; देखें VIDEO
राम मंदिर के बाद अब काशी विश्वनाथ मंदिर के चढ़ावे पर उठे सवाल; लाइव गिनती की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर में जवान की बंदूक से चली गोलियां, CCTV फुटेज आया सामने, देखें VIDEO
दशाश्वमेध घाट पहुंचीं भाग्यश्री, मां गंगा की आरती में हुईं शामिल, बोलीं- ‘अद्भुत अनुभव’
सभी विद्यार्थियों का खुले बैंक अकाउंट
इस छात्रवृत्ति योजना का महत्व बताते हुए सीएम ने कहा कि पहले संस्कृत के केवल 300 छात्रों को ही छात्रवृत्ति मिलती थी, लेकिन अब उनकी सरकार ने इसे सभी छात्रों तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। इस योजना के तहत राज्य के संस्कृत के 69,195 छात्रों को लाभा मिलेगा। इसके लिए उन्होंने सभी छात्रों का बैंक खाता खुलवाने का निर्देश भी दिया।
यह भी पढ़ें- गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती पर CM योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, स्वाधीनता सेनानी को त्याग और समर्पण के लिए बताया प्रेरणादायी
नि:शुल्क होस्टल की मिलेगी सुविधा
सीएम ने कहा कि राज्यभर में गुरुकुल शिक्षा पद्धति को फिर से लागू करने की योजना है। इसके तहत गुरुकुल संस्थानों में छात्रों को नि:शुल्क होस्टल और भोजन की सुविधा भी दी जाएगी। सीएम ने कहा कि राज्य में संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में स्थापित वैदिक विज्ञान केंद्र के माध्यम से संस्कृत के विशिष्ट शोध को प्रोत्साहित कर रही है। शोध करने वाले ऐसे छात्रों को छात्रवृत्ति भी दी जाएगी ताकि वे आर्थिक चिंता किए बिना शोध कर सकें।
Residential sanskrit schools of gurukul system will be started in up
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या राम मंदिर ट्रस्ट में मिलेगी मुसलमानों को जगह? वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिमों की एंट्री पर भड़के हुसैन दलवाई
Jul 08, 2026 | 04:17 PMEXCLUSIVE: मां बगलामुखी मंदिर में अवैध वसूली और चढ़ावे पर विवाद, मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 04:15 PMCSC Aadhaar Recruitment 2026: 312 आधार ऑपरेटर पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी जानकारी
Jul 08, 2026 | 04:14 PMनियमों की अनदेखी? नागपुर बेसा-घोगली रोड पर स्पीड ब्रेकरों से वाहन चालक परेशान, आधे किमी में 8 गतिरोधक
Jul 08, 2026 | 04:12 PMवर्धा में 200 जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिली शैक्षणिक सामग्री, नवक्षितिज ट्रस्ट की पहल
Jul 08, 2026 | 04:07 PMAI+ ने लॉन्च किए Nova 2 Neo 5G और Nova 2 Pro 5G, India’s Got Nova शो में समय रैना-राजीव माखनी ने क्या बोला?
Jul 08, 2026 | 04:07 PMWild Flowering Dating Trend: बिना जल्दबाजी रिश्ते निभाने का नया तरीका, जानें क्या है यह ट्रेंड
Jul 08, 2026 | 04:03 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














