- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Rampur Father In Law Ran Away With Daughter In Law
मंगनी बेटे की, निकाह ससुर का! 55 साल के बुजुर्ग ने 18 साल की लड़की संग लिए फेरे
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शकील नामक एक व्यक्ति ने अपने नाबालिग बेटे की शादी तय कराई, लेकिन बाद में वह खुद ही अपनी होने वाली बहू को लेकर फरार हो गया।
- Written By: अर्पित शुक्ला

मंगनी बेटे की, निकाह ससुर का! 55 साल के बुजुर्ग ने 18 साल की लड़की संग लिए फेरे
रामपुर: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की सास और दामाद की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही थी। बेटी की शादी से ठीक एक दिन पहले सास अपने दामाद को भगा ले गई थी। काफी दिनों के बाद दोनों ने पुलिस थाने में सरेंडर किया था। इस मामले के कुछ ही दिन बाद यूपी के रामपुर से एक और मामला सामने आया है। इस बार तो ससुर ने ही कांड कर दिया। ससुर अपनी होने वाली बहू को भगा ले गया। इसकी खबर जैसे ही लोगों को हुई तो गांव में हड़कंप मच गया।
ससुर ने बहू से की शादी
बता दें कि शकील रामपुर जिले के बांसनगली गांव में रहते हैं। उनके कुल छह बच्चे हैं। शकील पर आरोप है कि उन्होंने पहले अपने नाबालिग बेटे की शादी खेमपुर गांव की एक लड़की से तय करवाई। घरवालों ने इस पर पहले आपत्ति जताई, लेकिन शकील ने अपने पत्नी तथा बच्चों को मारपीट करके राजी कर लिया। बाद में ससुर शकील खुद अपनी होने वाली बहू को भगा ले गया और उससे निकाह भी कर लिया।
अक्सर फोन पर होती थी लंबी बातचीत
शकील की पत्नी के बताया कि बेटे की शादी तय होने के बाद पति होने वाली बहू से अक्सर फोन पर लंबी बातचीत करता था तथा वीडियो कॉल भी होता रहता था। जब घरवालों ने इसका विरोध किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी। पत्नी ने कहा कि पति शकील और होने वाली बहू को कई बार संदिग्ध हालत में भी देखा। हमने और बेटे ने जब आपत्ति जताई तब वो भड़क गया। बेटे ने आपत्ति जताते हुए इस रिश्ते से मना कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
उत्तर प्रदेश में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, नदी में डूबे 31 लोग; 7 की मौत से मचा कोहराम
यूपी में पहली बार प्रधान बनेंगे प्रशासक, CM योगी ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर, विधानसभा चुनाव में होगा फायदा!
मुरादाबाद एयरपोर्ट पर हादसा! डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के सरकारी विमान का इंजन फेल, आग के बाद फैला धुआं
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
बेटे ने कहा कि वो पिता की हरकतों से बहुत शर्मिंदा है। उसने साफ तौर पर कहा कि वो नाबालिग है शादी नहीं करेगा। फिर एक दिन शकील घर में रखे 2 लाख नकद तथा डेढ़ तोला सोना लेकर लड़की के साथ फरार हो गया। पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके इस कृत्य पर उसके माता-पिता ने भी साथ दिया और निकाह में मदद की। यही नहीं लड़की के घरवालों ने भी इस शादी को लेकर कोई आपत्ति नहीं जताई। पत्नी अब इंसाफ की गुहार लगा रही है।
Rampur father in law ran away with daughter in law
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMट्विशा शर्मा केस: CBI मंगलवार को ले सकती है चार्ज, एसआईटी की केस डायरी तैयार; समर्थ से कराया गया सीन रिक्रिएट
May 25, 2026 | 10:35 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM













