Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘राम मंदिर पर गर्व नहीं…तो भारतीय होने पर संदेह’, गोरखपुर में गरजे CM योगी, बोले- सपना हुआ साकार

Uttar Pradesh News: योगी ने बताया कि महंत दिग्विजयनाथ ने देश से गुलामी के प्रतीकों को हटाकर अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने का संकल्प लिया था। बाद में महंत अवैद्यनाथ ने भी इस संकल्प को आगे बढ़ाया।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Sep 10, 2025 | 07:30 PM

सीएम योगी आदित्यनाथ (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि अयोध्या में बने भव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर को देखकर अगर किसी व्यक्ति को गर्व महसूस नहीं होता, तो उसकी भारतीयता संदिग्ध मानी जाएगी। मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में बोल रहे थे।

यह कार्यक्रम महंत दिग्विजयनाथ की 56वीं और महंत अवैद्यनाथ की 11वीं पुण्यतिथि पर हुआ। जिसमें सीएम योगी ने बताया कि महंत दिग्विजयनाथ ने देश से गुलामी के प्रतीकों को हटाकर अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने का संकल्प लिया था। बाद में महंत अवैद्यनाथ ने भी इस संकल्प को आगे बढ़ाया। आज दोनों महंतों का वह सपना साकार हुआ है।

गर्व नहीं तो भारतीयता पर सवाल

इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज देश में ऐसा कौन होगा जिसे अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर को देखकर गर्व न हो। उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी को गर्व नहीं होता, तो उसकी भारतीयता पर सवाल उठता है।

राष्ट्र मार्गदर्शक थे अवैद्यनाथ: योगी

योगी ने अपने भाषण में संस्कृत के एक श्लोक का हवाला देते हुए कहा कि हर व्यक्ति में क्षमता होती है, बस उसे सही मार्गदर्शन की जरूरत होती है। उन्होंने महंत दिग्विजयनाथ और अवैद्यनाथ को समाज और राष्ट्र का मार्गदर्शक बताया, जिन्होंने अपना जीवन देश और धर्म के लिए समर्पित कर दिया।

राष्ट्र को कुल मानता है संत: सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि एक सच्चा संत समाज को अपना परिवार और राष्ट्र को अपना कुल मानता है। उसकी पहचान सनातन धर्म से ही है। उन्होंने कहा कि जब एक सच्चा संत संकल्प लेता है, तो उसका परिणाम अवश्य निकलता है।

‘आस्था व संकल्प का जीवंत प्रमाण’

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या का राम मंदिर महंत दिग्विजयनाथ और अवैद्यनाथ के संघर्ष और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, आस्था और संकल्प का जीवंत प्रमाण है।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के जन्मदिवस से महात्मा गांधी-शास्त्री की जयंती तक मनेगा ‘सेवा पखवाड़ा, सीएम योगी का निर्देश

आपको बता दें कि लगभग 500 वर्षों तक चले संघर्ष के बाद साल 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या राम मंदिर के पक्ष में फैसला दिया था। जिसके बाद यहां भव्य मंदिर का निर्माण हुआ और 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी।

Ram mandir pride indian identity cm yogi gorakhpur speech

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 10, 2025 | 07:30 PM

Topics:  

  • Ayodhya Ram Mandir
  • Gorakhpur
  • Yogi Adityanath

सम्बंधित ख़बरें

1

अयोध्या राम मंदिर में 70 नए पुजारियों की होगी भर्ती, ट्रस्ट का बड़ा फैसला, जानें क्या है पूरा प्लान

2

‘धूल चेहरे पर, इल्जाम दूसरे पर…’ कोडीन कांड में योगी-अखिलेश की ‘शायराना’ जंग, शायरी से वार-पलटवार

3

सावधान! चने के नाम पर जहर, गोरखपुर में कैंसर वाला चना बरामद; वीडियो में देखें पूरा मामला

4

योगी राज में संविधान पर हमला, कथावाचक को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’, चंद्रशेखर बोले- धर्म के आगे सत्ता नतमस्तक

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.