सड़क से सदन तक बने वंचितों की आवाज… पूर्व पीएम चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर सीएम योगी का भावुक पोस्ट
Former PM Chandrashekhar की पुण्यतिथि पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्रियों ने प्रतिष्ठित नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
- Written By: प्रिया जैस
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर (सौजन्य-IANS)
Former PM Chandrashekhar Death Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर देशभर के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता समेत और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल समेत कई नेताओं ने उनके सादगीपूर्ण जीवन, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण और राष्ट्रहित में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “जननायक, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। सड़क से लेकर सदन तक वे उपेक्षितों, पीड़ितों और वंचितों की आवाज बने रहे। उनकी सादगी, वैचारिक दृढ़ता और समाज के अंतिम व्यक्ति के प्रति संवेदनशीलता देश के लोकतंत्र को आज भी राह दिखाती है।”
जननायक, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। सड़क से लेकर सदन तक वे उपेक्षितों, पीड़ितों और वंचितों की आवाज बने रहे। उनकी सादगी, वैचारिक दृढ़ता और समाज के अंतिम व्यक्ति के प्रति संवेदनशीलता देश के लोकतंत्र को आज भी राह दिखाती है। pic.twitter.com/FY67Gr8rxS — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 8, 2026
सम्बंधित ख़बरें
केजरीवाल का ‘शीश महल’ बनेगा कल्चरल सेंटर, VVIP मेहमानों के लिए होगी विशेष व्यवस्था; जानें क्या है पूरा प्लान
650 करोड़ के कथित घोटाले पर गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP ने CM से मांगा इस्तीफा
अब भगवान परशुराम पुरी कहलाएगा जलालाबाद, योगी कैबिनेट का अहम फैसला, विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव!
कौन है नितिन नवीन? CM रेखा गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल से कराया परिचय, बोली- अहंकार तो रावण का भी नहीं टिका
सीएम रेखा गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट किया, “सादगी, साहस और सिद्धांतनिष्ठ राजनीति के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। राष्ट्रहित के प्रति उनका समर्पण भावी पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।”
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। सादगी, साहस और सिद्धांतनिष्ठ राजनीति के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। राष्ट्रहित के प्रति उनका समर्पण भावी पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। pic.twitter.com/CIFFFMvMwz — Rekha Gupta (@gupta_rekha) July 8, 2026
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भजनलाल शर्मा ने लिखा, “उनका सादगीपूर्ण जीवन, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”
सीएम मोहन यादव और मनोहर लाल खट्टर ने दी श्रद्धांजलि
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पोस्ट किया, “लोकप्रिय जननेता और ओजस्वी वक्ता व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। लोकतांत्रिक मूल्यों, शोषितों एवं वंचितों के समग्र उत्थान के लिए आपके प्रखर विचार व कृतित्व सदैव स्मरणीय रहेंगे।”
लोकप्रिय जननेता एवं ओजस्वी वक्ता, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय चंद्रशेखर जी की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। लोकतांत्रिक मूल्यों, शोषितों एवं वंचितों के समग्र उत्थान के लिए आपके प्रखर विचार व कृतित्व सदैव स्मरणीय रहेंगे। pic.twitter.com/PfFKn9i3Wv — Manohar Lal (@mlkhattar) July 8, 2026
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लिखा, “महान नेता और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन। राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए जनसेवा के लिए उनका समर्पण और संघर्ष भारतीय राजनीति में सदैव स्मरणीय रहेगा।”
यह भी पढ़ें – जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बड़ा एक्शन! 4 दिन चले एनकाउंटर के बाद लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर
पूर्व प्रधानमंत्री श्री चंद्रशेखर 10 नवंबर, 1990 से 21 जून, 1991 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। श्री चन्द्र शेखर केंद्र में गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। उन्होंने भारत को आर्थिक चूक से राहत दिलाई। उन्हें अपने उग्र स्वभाव के कारण, ‘युवा तुर्क’ भी कहा जाता था।
