- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Rahul Gandhi Reached Rae Bareli On A Two Day Visit
राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे रायबरेली, बछरावां में कार्यकर्ता सम्मेलन को करेंगे संबोधित
कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता विपक्ष दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली आए हैं। गुरवार यानी आज सुबह 10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग से अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली रवाना हुए।
- Written By: Saurabh Pal

राहुल गांधी(फोटो- सोशल मीडिया)
लखनऊः कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता विपक्ष दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली आए हैं। गुरवार यानी आज सुबह 10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग से अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली रवाना हुए। इससे पहले लखनऊ एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राज, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने स्वागत किया। रायबरेली पहुंचते ही राहुल गांधी ने यहां पर चूरवा हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।
इससे पहले राहुल गांधी 5 नवंबर, 2024 को रायबरेली आए थे। वहीं, अगर लोकसभा चुनाव यानी सांसद बनने के बाद की बात करें तो यह रायबरेली का उनका छठवां दौरा है। तय कार्यक्रम के अनुसार दो दिन सांसद गांधी दो दिन रायबरेली में रहेंगे। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि वह महाकुंभ भी जा सकते हैं।
राहुल आज रायबरेली की बछरावां विधानसभा में जनसभा करेंगे। इसके बाद वह छात्रावास में अनुसूचित जाति के छात्रों से मुलाकात करेंगे। महिलाओं से बातचीत करेंगे। इसके बाद राहुल जगतपुर शंकरपुर में राना बेनी माधव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कल यानी शुक्रवार सुबह 8 बजे से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। पार्टी की फ्रंटल कमेटी और डेलिगेशन से भी मुलाकात करेंगे। रेल कोच फैक्ट्री का निरीक्षण करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
राजा भैया के बयान से यूपी में फटेगा सियासी ‘ज्वालामुखी’! मुस्लिमों और संविधान पर ऐसा क्या बोल गए कुंडा विधायक?
रतलाम में तपती धूप में जमीन पर लेटते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रदर्शनकारी, शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका
सीएम योगी संत हैं…सड़क पर नमाज वाले बयान का इस मुस्लिम नेता ने किया खुला समर्थन, कही ये बड़ी बात
Datia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
लखनऊ एयरपोर्ट पर राहुल गांधी के पहुंचन से पहले बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं उनका इंतजार कर रहे थे। एयरपोर्ट से निकलते वक्त उनका जोरदार स्वागत किया। राहुल के एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। राहुल ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान उन्होंने किसी से बातचीत नहीं की।
उत्तर प्रदेश की लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर टैप करें
गौरतलब है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के महाकुंभ आने की कई बार खबरें आईं, हालाकि अभी तक गांधी परिवार का कोई भी महाकुंभ में स्नान करने नहीं आया है। कुछ दिन पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा था कि कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व जल्द ही संगम में स्नान करने आएगा। वहीं आज लखनऊ में राहुल गांधी के साथ अजय राय भी हैं। इससे गांधी के कुंभ आने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।
Rahul gandhi reached rae bareli on a two day visit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Hormonal Mood Swing: पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग को न करें इग्नोर, मेंटल हेल्थ के लिए है बड़ा खतरा
May 19, 2026 | 12:56 PMS Name Personality: बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते है ‘S’ अक्षर के नाम वाले, गुरु की बनी रहती है कृपा
May 19, 2026 | 12:52 PMभेल की निष्क्रिय जमीन एमआईडीसी को सौंपने की मांग; साकोली में शिंदे सेना ने दी तीव्र आंदोलन की चेतावनी
May 19, 2026 | 12:51 PMVasai Virar Cleaning Workers: वसई-विरार मनपा पर सफाई कर्मचारियों की अनदेखी का आरोप, आयोग ने लगाई फटकार
May 19, 2026 | 12:49 PMअजितदादा के निधन के बाद पुणे NCP में महा-विस्फोट; सुनेत्रा और पार्थ पवार के खिलाफ कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा
May 19, 2026 | 12:39 PMलंबित मांगों पर सरकार से नाराज कर्मचारी, नागपुर यूनिवर्सिटी का आंदोलन तेज; 5वें दिन भी गूंजे विरोध के स्वर
May 19, 2026 | 12:35 PMNEET Paper Leak: दोषियों को मृत्युदंड देने की मांग, बसपा ने अकोला में ज्ञापन सौंपकर दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
May 19, 2026 | 12:33 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














