- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Protest Against Running Gujarati Water Taxi In Ganga Kashi Sailors On Strike
गुजराती वाटर टैक्सी को गंगा में चलाने का विरोध, काशी के नाविक हड़ताल पर
- Written By: प्रभाकर दुबे

-राजेश मिश्र
लखनऊ: बनारस (Banaras) में गंगा घाटों पर सावन के पहले सोमवार से वाटर टैक्सी (Water Taxi ) का संचालन शुरू हो जाएगा। प्रदूषण मुक्त हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली वाटर टैक्सी के जरिए श्रद्धालु गंगा में विभिन्न घाटों का सफर करते हुए काशी विश्वनाथ कॉरिडोर (Kashi Vishwanath Corridor) तक पहुंच सकेंगे। हालांकि बनारस में गंगा में चलने वाली वाटर टैक्सी का व्यापक विरोध भी शुरु हो गया है। गुरुवार को बनारस के सभी 80 घाटों पर परंपरागत रूप से नाव चलाने वाले नाविक हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने वाटर टैक्सी का विरोध करते हुए इसका संचालन न शुरु करने की मांग की है। वाटर टैक्सी के विरोध में बनारस में नाविकों ने महापंचायत बुलाई और हर हाल में इसके विरोध का फैसला किया है। उनका कहना है कि सदियों से गंगा में नाव के जरिए श्रद्धालुओं को यात्रा कराने वाले नाविकों की जीविका पर संकट खड़ा हो गया है।
उधर, वाराणसी जलमार्ग प्राधिकरण ने वाटर टैक्सी के संचालन के रुट तय करते हुए सोमवार से इनके संचालन का ऐलान कर दिया है। बनारस में गंगा नदी में संचालन के लिए गुजरात के भावनगर से 10 वाटर टैक्सी मंगायी गयी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
छोटी उम्र-बड़ी उपलब्धि, देवव्रत महेश रेखे ने 50 दिनों में ही पूरा किया दंडक्रम पारायण, मोदी भी मुरीद
भारत की इन पवित्र जगहों पर करें पूर्वजों का श्राद्ध, पुण्य और मोक्ष की होगी प्राप्ति
मोक्ष की नगरी में बाढ़ का कहर, घाट डूबे तो छतों पर जल रहीं चिताएं, खतरे के निशान के ऊपर पहुंची गंगा
वाराणसी नगर निगम ने तय किए रूट
वाराणसी नगर निगम ने वाटर टैक्सी के संचालन के लिए गंगा में अस्सी से नमो घाट, हरिश्चंद्र घाट से मणिकर्णिका घाट और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से अस्सी घाट के चार रूट तय किए हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि सावन के बाद भी इन वाटर टैक्सियों का संचालन जारी रहेगा। उनका कहना है कि वाटर टैक्सी का किराया प्रशासन की ओर तय कर दिया गया है। वाटर टैक्सी में चलने के लिए यात्रियों को प्रति किलोमीटर 15 रुपए भुगतान करना होगा। सबसे लंबी दूरी रामनगर किले के नमो घाट तक वाटर टैक्सी का किराया 165 रुपए होगा।
एक बार में 86 यात्रियों को ले जाने की क्षमता
अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल गंगा में दो वाटर टैक्सी सावन के दौरान चलाई जाएंगी जिनकी तादाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बढ़ाई जा सकती है। एक वाटर टैक्सी की क्षमता एक बार में 86 यात्रियों को ले जाने की है। सावन के महीने में प्रति वाटर टैक्सी पांच फेरे पूरे किए जाएंगे। वाटर टैक्सी यात्रियों को काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रवेश द्वार तक ले जाएगी। नाविकों के विरोध पर अधिकारियों का कहना है कि वाटर टैक्सी सीमित संख्या में चलायी जा रही है और सार्वजनिक सेवा के रुप में ही उसका इस्तेमाल होगा। वहीं परंपरागत नाव व्यक्तिगत रुप से उपयोग में लायी जाती रहेंगी और नाविकों को कोई नुकसान नहीं होगा।
Protest against running gujarati water taxi in ganga kashi sailors on strike
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दुश्मन के घर में मचेगा तहलका! जल्द आ रहा है 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर AMCA, रडार भी हो जाएंगे फेल
May 27, 2026 | 10:55 PMExclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PMईद-उल-अजहा को लेकर MP वक्फ बोर्ड ने जारी किए दिशा-निर्देश, सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील
May 27, 2026 | 10:41 PMSehore News: इछावर में फाइनेंस कर्मियों की दबंगई, अंतिम संस्कार के लिए रखे 2 लाख रुपये लूटे; मामला दर्ज
May 27, 2026 | 10:22 PM‘हर हाल में BJP को हराएंगे’, नितिन नबीन के सीट पर दावा ठोक रहे प्रशांत किशोर; बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव!
May 27, 2026 | 10:16 PMथिएटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी Bhooth Bangla, जानें कब और कहां देख पाएंगे अक्षय कुमार की फिल्म
May 27, 2026 | 10:15 PMशरद पवार गुट को तगड़ा झटका: पूर्व मंत्री प्राजक्त तनपुरे थामेंगे भाजपा का दामन; सोशल मीडिया पर दिए बड़े संकेत
May 27, 2026 | 10:14 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














