-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Priests Of Ayodhya Ram Temple Will Wear Yellow Clothes Instead Of Saffron
भगवा नहीं पीले वस्त्र पहनेंगे अयोध्या राम मंदिर के पुजारी, मोबाइल पर भी प्रतिबंध
- Written By: अभिषेक सिंह
अयोध्या राम मंदिर के पुजारियों के लिए नया ड्रेस कोड तय कर दिया गया है। राम मंदिर के गर्भगृह में रहने वाले पुजारी अब पीतांबर वस्त्र धारण कर रहे हैं। इतना ही नहीं मंदिर के गर्भगृह में अब पुजारी मोबाइल फोन भी नहीं ले जा सकेंगे।

राम मंदिर में आरती करते हुए पुजारी (सोर्स-सोशल मीडिया)
अयोध्या: अयोध्या राम मंदिर के पुजारियों के लिए नया ड्रेस कोड तय कर दिया गया है। राम मंदिर के गर्भगृह में रहने वाले पुजारी अब पीतांबर वस्त्र धारण कर रहे हैं। इतना ही नहीं मंदिर के गर्भगृह में अब पुजारी मोबाइल फोन भी नहीं ले जा सकेंगे। राम मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक 1 जुलाई से नया ड्रेस कोड प्रभावी हो गया है।
अयोध्या के राम मंदिर के पुजारियों ने अपनी पोशाक बदल दी है। इतना ही नहीं ट्रस्ट ने मंदिर में पुजारियों के मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मंदिर न्यास के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
ट्रस्ट के अधिकारियों के अनुसार, “यहां राम मंदिर के पुजारियों की पोशाक में बदलाव किया गया है। अब तक गर्भगृह में भगवा रंग के कपड़े पहने नजर आने वाले पुजारी अब पीले रंग की (पीतांबरी) धोती के साथ उसी रंग का कुर्ता और पगड़ी पहन रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर से चुराए गए 2000 करोड़ से खरीदे गए TMC और शिवसेना UBT के सांसद! संजय राउत का बड़ा दावा
रावण और सोने की लंका…राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अयोध्यावासियों को सता रहा ‘चोर’ के ताने का डर!
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपियों को 3 दिन की पुलिस हिरासत, फैजाबाद कोर्ट में हुई पेशी
42 दिन, 70 चोरी और 8 गिरफ्तार…राम मंदिर चढ़ावा केस में SIT रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे!
एक जुलाई से प्रभावी हुआ नया ड्रेस कोड
पहले राम लला के गर्भगृह में मौजूद पुजारी भगवा पगड़ी, भगवा कुर्ता और धोती पहनते थे। मंदिर के अधिकारियों के अनुसार नया ड्रेस कोड एक जुलाई से प्रभावी हो गया है। नए ड्रेस कोड में पगड़ी पीले रंग के सूती कपड़े से बनी है, इसे सिर पर बांधा जाएगा और नए पुजारियों को पगड़ी बांधने का प्रशिक्षण दिया गया है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा चौबंदी कुर्ते में कोई बटन नहीं होगा और इसे बांधने के लिए एक धागा पिरोया गया है। पीले रंग की धोती, सूती कपड़े का एक टुकड़ा है जिसे कमर के चारों ओर बांधा जाएगा जो पूरे पैरों को टखनों तक ढकेगी।
मोबाइल फोन पर भी लगा प्रतिबंध
पिछली व्यवस्था में मंदिर में एक मुख्य पुजारी के साथ चार सहायक पुजारी होते थे, अब प्रत्येक सहायक पुजारी के साथ पांच प्रशिक्षु पुजारी होंगे। पुजारियों के प्रत्येक दल पांच घंटे की पालियों में काम करेगा और उनकी सेवा सुबह 3.30 बजे से रात 11 बजे तक होगी।
इन पुजारियों को मंदिर में मोबाइल फोन ले जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। यानी, अब मुख्य पुजारी, सहायक पुजारी या फिर ट्रेनी पुजारी कोई भी गर्भगृह में मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेगा।
Priests of ayodhya ram temple will wear yellow clothes instead of saffron
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गढ़चिरोली कलेक्टर का हंटर: रेत खनन में मौत के बाद मंडल अधिकारी व पटवारी निलंबित; तहसीलदार पर भी गिरेगी गाज
Jun 28, 2026 | 08:33 AMमहाराष्ट्र में TET पेपर लीक विवाद पर विपक्ष का सरकार पर हमला, निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग
Jun 28, 2026 | 08:25 AMSalman Khan: 52 साल बाद गैलेक्सी छोड़ सलमान खान बनाएंगे समंदर किनारे 6 मंजिला नया घर, MCZMA से मिली मंजूरी
Jun 28, 2026 | 08:22 AMनोएडा में सीएम योगी की हाई-लेवल मीटिंग! मेरठ मंडल के लिए ₹6,568 करोड़ का मेगा प्लान, बदलेगी वेस्ट यूपी की सूरत
Jun 28, 2026 | 08:06 AM4 दिन में तीसरी बार भूकंप से हिला जापान, इवाते में 6.1 की तीव्रता से कांपी धरती; दहशत में लोग
Jun 28, 2026 | 08:01 AM28 जून का इतिहास: इमरजेंसी में कैसे छीनी गई थी प्रेस की आजादी? जानिए पूरी कहानी
Jun 28, 2026 | 08:00 AMCocktail 2 BO Collection Day 9: वीकेंड पर चमकी किस्मत, शाहिद-कृति की फिल्म ने फिर पकड़ी रफ्तार
Jun 28, 2026 | 07:57 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM














