राहुल गांधी कब जाएंगे राम मंदिर में दर्शन करने? कांग्रेस के सांसद ने दी जानकारी

यूपी की बाराबंकी सीट से सांसद तनुज पुनिया ने राहुल गांधी के राम मंदिर जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है।उन्होंने बताया है कि राहुल गांधी जल्द ही राम मंदिर में दर्शन करने जाएंगे।
After appearing in Sultanpur court, Rahul Gandhi termed the allegations as political
राहुल गांधी (Image- Social Media)
Published on
Updated on

Rahul Gandhi Ram Mandir Ayodhya: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर अब पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है। राम मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है और रोज़ाना हजारों-लाखों भक्त रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों के कई वरिष्ठ नेताओं ने मंदिर में दर्शन किए हैं।

हालांकि अब तक कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के राम मंदिर न जाने को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। इसी बीच अब संकेत मिले हैं कि राहुल गांधी जल्द ही राम मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।

जल्द राम मंदिर जाएंगे राहुल गांधी: सांसद तनुज पुनिया

उत्तर प्रदेश की बाराबंकी लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने राहुल गांधी के राम मंदिर जाने को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा, “राहुल जी पहले ही स्पष्ट कर चुके थे कि जब तक मंदिर का निर्माण पूरा नहीं हो जाता और चारों शंकराचार्यों द्वारा शिखर ध्वज की पूजा संपन्न नहीं हो जाती, तब तक वे राम मंदिर नहीं जाएंगे। अब चूंकि मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है, इसलिए राहुल जी जल्द ही राम मंदिर के दर्शन करेंगे। यह बात शुरू से साफ थी कि अधूरे मंदिर में पूजा करने का सवाल नहीं उठता।” बताया जा रहा है कि सांसद तनुज पुनिया गोंडा के एक दिवसीय दौरे पर थे, जहां प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने यह बयान दिया।

राम मंदिर में हो चुका है ध्वजारोहण

गौरतलब है कि अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के शिखर पर बीते वर्ष 25 नवंबर को ध्वजारोहण किया गया था। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने आरएसएस प्रमुख के साथ राम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना भी की थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com