- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Premanand Maharaj Death Rumours Police Reveals Truth
प्रेमानंद महाराज का हुआ निधन? सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप…तो पुलिस ने संभाला मोर्चा
Premanand Maharaj Viral News: प्रेमानंद महाराज के निधन की ख़बर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। फेसबुक और एक्स से लेकर इंस्टाग्राम तक यह बात तेजी से फैल गई।
- Written By: अभिषेक सिंह

संत प्रेमानंद महाराज (सोर्स- सोशल मीडिया)
Premanand Maharaj Health News: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केलि कुंज आश्रम की ओर से 4 अक्टूबर को एक नोटिस जारी किया गया था। इसमें भक्तों से अपील की गई थी कि महाराज के अस्वस्थ होने के कारण, वे अनिश्चित काल तक रात्रिकालीन भ्रमण पर नहीं जाएंगे, इसलिए भक्त दर्शन के लिए सड़क पर खड़े न हों।
इस नोटिस के दो दिन बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें महाराज की तबीयत बेहद खराब बताई गई थी और कहा गया था कि वे अस्पताल में भर्ती हैं और उनका रोज़ाना डायलिसिस हो रहा है। हद तो तब हो गई जब सोशल मीडिया पर लोग प्रेमानंद महाराज के निधन से जुड़ी ख़बरें शेयर करने लगे।
सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
प्रेमानंद महाराज के निधन की ख़बर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। फेसबुक और एक्स से लेकर इंस्टाग्राम तक यह बात तेजी से फैल गई। फेसबुक पर सुनील पंडित नाम के यूजर ने लिखा, ‘अत्यंत दुखद प्रेमानंद महाराज जी ब्रह्मलीन हुए। इसके बाद प्रेमानंद महाराज के समर्थक भावुक होने लगे।
सम्बंधित ख़बरें
पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
पंचायत चुनाव पर योगी सरकार का बड़ा दांव, बदले हुए नियमों से तय होगी प्रधानी की किस्मत, क्या है ट्रिपल टेस्ट?
राजा भैया के बयान से यूपी में फटेगा सियासी ‘ज्वालामुखी’! मुस्लिमों और संविधान पर ऐसा क्या बोल गए कुंडा विधायक?
सीएम योगी संत हैं…सड़क पर नमाज वाले बयान का इस मुस्लिम नेता ने किया खुला समर्थन, कही ये बड़ी बात
उदाहरण के लिए एक्स और फेसबुक पोस्ट (सोर्स- सोशल मीडिया)
यह आग सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स तक पहुंची तो यूजर पोस्ट कर के यह पूछने लगे कि प्रेमानंद महाराज से जुड़ी खबर सच है क्या? @annushreex नाम की यूजर ने लिखा कि क्या प्रेमानंद महाराज जी की खबर सही है? इस दौरान कई पोस्ट इन खबरों का खंडन करती हुई भी दिखाई दीं।
अंतत: पुलिस ने संभाला मोर्चा
जब प्रेमानंद महाराज के निधन से जुड़ी बातें तेजी से फैलने लगी तो पुलिस ने मोर्चा संभाला। मथुरा पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए इन खबरों का खंडन किया। पोस्ट में लिखा कि अवगत कराना हैं कि परम पूज्य संत प्रेमानंद महाराज जी पूर्णत: स्वस्थ हैं।
***********खंडन***************** अवगत कराना हैं कि परम पूज्य संत श्री प्रेमानंद महाराज जी पूर्णत: स्वस्थ हैं । कृपया झूठी व निराधार अफवाह न फैलायें अन्यथा आपके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी ।@uppolice
@igrangeagra
@zoneagra pic.twitter.com/PQj0q7Mm3y — MATHURA POLICE (@mathurapolice) October 8, 2025
इसके साथ ही मथुरा पुलिस ने ऐसी अफवाहें फैलाने वालों को विनम्रता के साथ चेतावनी भी दी। पोस्ट में मथुरा पुलिस ने आगे लिखा कि कृपया झूठी व निराधार अफवाह न फैलायें अन्यथा आपके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी। पुलिस की इस पोस्ट के सामने आने के बाद फेसबुक पोस्ट करने वाले सुनील पंडित ने पोस्ट को एडिट कर माफी मांग ली है।
यह भी पढ़ें: सूजी आंखें, निस्तेज चेहरा और…प्रेमानंद महाराज की हालत देख रो पड़े भक्त, आप भी देखें VIDEO
आपको बता दें कि स्वामी प्रेमानंद महाराज पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। जब भक्तगण अफवाहों से परेशान थे, तो संत प्रेमानंद महाराज ने बुधवार को सफाई दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट भजन मार्ग पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वे तीन दिनों से निजी चर्चा कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि कलियुग के प्रभाव में झूठ का बोलबाला बढ़ गया है।
Premanand maharaj death rumours police reveals truth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Suniel Shetty Funny Post: ‘पेट्रोल का सीन टाइट है’…सुनील शेट्टी का पोस्ट वायरल, कैप्शन पढ़ हंस पड़े लोग
May 19, 2026 | 04:14 PMIPL 2026 के बीच Mumbai Indians को लगा दोहरा झटका, क्विंटन डी कॉक और राज अंगद बावा हुए बाहर
May 19, 2026 | 04:09 PMबंगाल में ममता को एक और झटका, फाल्टा में TMC कैंडिडेट जहांगीर खान का चुनाव लड़ने से इनकार; सामने आई ये वजह
May 19, 2026 | 04:07 PMनागपुर विश्वविद्यालय में BJYM का हंगामा: कुलगुरु ने दी सफाई, बोलीं-चर्चा को तैयार थी, आंदोलनकारियों ने नहीं…
May 19, 2026 | 04:00 PMमहाराष्ट्र MLC चुनाव: महायुति में मचा घमासान! पुणे और कोंकण की सीटों को लेकर भाजपा-NCP और शिंदे में खींचतान
May 19, 2026 | 03:53 PMबांग्लादेश के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए बाबर आजम, पाकिस्तान पर सीरीज गंवाने का खतरा मंडराया
May 19, 2026 | 03:51 PMPapaya Leaves Benefits: डेंगू ही नहीं, कई और मामलों के लिए पपीते के पत्ते हैं ‘संजीवनी बूटी’, आज़मा कर देखिए
May 19, 2026 | 03:39 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM













