UPPSC PCS 2026: अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, आयोग ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि, अब इस तारीख तक करें अप्लाई
UPPSC PCS 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने PCS-2026 परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 3 अगस्त 2026 कर दी है। अभ्यर्थी 10 अगस्त तक आवेदन में संशोधन भी कर सकेंगे।
- Reported By: ओमप्रकाश सिंह परिहार | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
यूपीपीएससी (सोर्स- सोशल मीडिया)
UPPSC PCS 2026 Application Date: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस)-2026 परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 3 अगस्त 2026 तक आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। पहले यह अंतिम तिथि 27 जुलाई निर्धारित थी।
लोक सेवा आयोग ने बताया कि अंतिम दिनों में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों द्वारा एक साथ आवेदन किए जाने से सर्वर पर अत्यधिक दबाव पड़ा और वेबसाइट पर तकनीकी समस्याएं सामने आईं। इसी को देखते हुए आवेदन की समय-सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
10 अगस्त तक कर सकेंगे संशोधन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अनुसार आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार, संशोधन और शुल्क समायोजन की सुविधा 10 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी। आयोग ने अभ्यर्थियों से अंतिम समय का इंतजार न करने और समय रहते आवेदन पूरा करने की अपील की है।
सम्बंधित ख़बरें
Prayagraj: अतीक-अशरफ की जब्त संपत्तियों का जनहित में होगा इस्तेमाल; बनेंगे अस्पताल, पार्क और आंगनबाड़ी केंद्र
SPMCIL Recruitment 2026: डिप्टी मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
UPSSSC Recruitment 2026: फॉरेंसिक लैब में 208 पदों पर भर्ती, ₹1.12 लाख तक मिलेगी सैलरी, आज से शुरू हुए आवेदन
ICAI Campus Placement 2026: 78 कंपनियों में 5,339 नौकरियां, 29 शहरों में होगा उम्मीदवारों का कैंपस इंटरव्यू
यह भी पढ़ें- ABVMU का बड़ा फैसला: अब डिजिटल निगरानी में होगी मेडिकल, नर्सिंग और डेंटल कॉलेजों की पढ़ाई
फार्मेसी प्रवक्ता भर्ती में भी मिला मौका
चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रवक्ता (फार्मेसी) भर्ती-2025 के ऐसे अभ्यर्थी, जिन्होंने सीजीपीए/एसजीपीए/ओजीपीए को प्रतिशत में बदलने का विश्वविद्यालय का प्रमाणित कन्वर्जन फॉर्मूला जमा नहीं किया था, वे अब 6 अगस्त शाम 5 बजे तक संबंधित प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं।
जीआईसी प्रवक्ता भर्ती का परिणाम जारी
यूपीपीएससी ने राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) प्रवक्ता भर्ती-2025 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है। जीव विज्ञान, हिंदी, उर्दू और संस्कृत विषयों में 8,070 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए प्रोविजनल रूप से सफल घोषित किया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम और आगे की प्रक्रिया अलग से जारी की जाएगी।
