UPSSSC Recruitment 2026: फॉरेंसिक लैब में 208 पदों पर भर्ती, ₹1.12 लाख तक मिलेगी सैलरी, आज से शुरू हुए आवेदन
UPSSSC Vacancy : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में वैज्ञानिक सहायक और लैब असिस्टेंट के 208 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
- Written By: हितेश तिवारी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (फोटो - गूगल इमेज)
UPSSSC Jobs : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, उत्तर प्रदेश में वैज्ञानिक सहायक और लैब असिस्टेंट के कुल 208 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 17 अगस्त 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
यह भर्ती PET-2025 के आधार पर आयोजित की जा रही है। केवल वही अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे जिन्होंने PET-2025 परीक्षा दी हो और जिनका नॉर्मलाइज्ड स्कोर शून्य या उससे अधिक हो।
भर्ती के तहत वैज्ञानिक सहायक (सामान्य) के 134, वैज्ञानिक सहायक (विशेष) के 13, लैब असिस्टेंट (सामान्य) के 56 और लैब असिस्टेंट (विशेष) के 5 पद भरे जाएंगे। वैज्ञानिक सहायक पद के लिए ₹35,400 से ₹1,12,400 और लैब असिस्टेंट पद के लिए ₹25,500 से ₹81,100 प्रति माह वेतन निर्धारित किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
ICAI Campus Placement 2026: 78 कंपनियों में 5,339 नौकरियां, 29 शहरों में होगा उम्मीदवारों का कैंपस इंटरव्यू
JKSSB Warder Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 288 वार्डर पदों पर भर्ती, ₹63,200 तक मिलेगी सैलरी
TGT अंग्रेजी भर्ती विवाद: आउट ऑफ सिलेबस प्रश्नों पर एक्शन, आयोग ने विशेषज्ञों के खिलाफ कार्रवाई के दिए संकेत
IBPS Clerk 2026 Short Notice जारी, 1 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन; जानें परीक्षा तिथि और चयन प्रक्रिया
फॉरेंसिक लैब में 208 पदों पर भर्ती
इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। लैब असिस्टेंट पद के लिए संबंधित विषय में स्नातक डिग्री आवश्यक है, जबकि वैज्ञानिक सहायक पद के लिए जीव विज्ञान, फॉरेंसिक बायोलॉजी, भौतिकी, फॉरेंसिक फिजिक्स, रसायन विज्ञान, फॉरेंसिक केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी या संबंधित विषय में स्नातक अथवा समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है।
वैज्ञानिक सहायक पद के लिए संबंधित विषय में एमएससी या उच्च योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता मिलेगी। इसके अलावा कम से कम दो वर्ष तक टेरिटोरियल आर्मी में सेवा देने वाले तथा NCC का ‘B’ प्रमाणपत्र रखने वाले अभ्यर्थियों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। आयु सीमा 1 जुलाई 2026 के अनुसार न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
ये खबर भी पढ़ें : ICAI Campus Placement 2026: 78 कंपनियों में 5,339 नौकरियां, 29 शहरों में होगा उम्मीदवारों का कैंपस इंटरव्यू
₹1.12 लाख तक मिलेगी सैलरी
भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले PET-2025 स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। आयोग सामान्यतः प्रत्येक श्रेणी में उपलब्ध पदों के लगभग 15 गुना उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाता है।
अंतिम चयन मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क ₹25 निर्धारित किया गया है। आवेदन पत्र में संशोधन 24 अगस्त 2026 तक किया जा सकेगा।
उम्मीदवारों को आवेदन के लिए आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करना होगा, आवेदन फॉर्म भरना होगा, आवश्यक जानकारी की पुष्टि करनी होगी, ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा और आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रखना होगा।
